कोविड के लक्षण दिखने पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को सूचित करें: कलेक्टर

Inform the Chief Medical and Health Officer if symptoms of Kovid are visible: Collector
कोविड के लक्षण दिखने पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को सूचित करें: कलेक्टर
पन्ना कोविड के लक्षण दिखने पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को सूचित करें: कलेक्टर

 डिजिटल डेस्क पन्ना। कलेक्टर संजय कुमार मिश्र ने जिले के समस्त कार्यालय प्रमुखों को निर्देशित करते हुए कहा है कि वर्तमान में कोविड संक्रमण फैलने की संभावना है। जिले में पदस्थ अधिकारियों, कर्मचारियों को कोविड के लक्षण प्रतीत होने पर किसी चिकित्सक द्वारा कोविड टेस्ट की सलाह दी जाती है तो इसकी सूचना संबंधित अधिकारी, कर्मचारी मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी एवं सिविल सर्जन को तत्काल दें। चिकित्सक द्वारा लिखे गए प्रिस्क्रिप्शन को व्हाट्सएप के माध्यम से भेजें। लक्षण रहित कोविड पॉजीटिव रिपोर्ट आने पर 7 दिवस के लिए पदस्थापना स्थल के मुख्यालय पर ही होम आइसोलेशन में रहें। लक्षण होने पर संबंधित को डीसीएचसी पन्ना में भर्ती कराकर उपचार कराया जाए। जिले के बाहर रेफर करने की स्थिति में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारीए सिविल सर्जन एवं मेडिकल विशेषज्ञ संयुक्त रूप से निर्णय लेंगे। निर्णय की जानकारी से जिला कलेक्टर को अवगत कराएंगेए जिससे कोविड पॉजीटिव अधिकारी.कर्मचारी के स्थान पर वैकल्पिक व्यवस्था की जा सके।

Created On :   12 Jan 2022 9:23 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story