पहलवान दशरथ यादव सपा जिलाध्यक्ष बनें

Wrestler Dashrath Yadav becomes SP District President
पहलवान दशरथ यादव सपा जिलाध्यक्ष बनें
panna पहलवान दशरथ यादव सपा जिलाध्यक्ष बनें

डिजिटल डेस्क,  पन्ना। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष की अनुशंसा पर प्रदेशाध्यक्ष रामायण सिंह पटेल ने पहलवान दशरथ सिंह यादव को समाजवादी पार्टी का पन्ना जिलाध्यक्ष नियुक्त किया है। गौरतलब है कि श्री यादव सेवानिवृत्त फौजी हैं और काफी लंबे समय में वह सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। श्री यादव को जिलाध्यक्ष बनाये जाने पार्टी कार्यकर्ताओं ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए पार्टी आलाकमान के प्रति कृतज्ञता प्रकट की है। नवनियुक्त सपा जिलाध्यक्ष श्री यादव ने बतलाया कि वह पूरे जिले में दौरा कर पार्टी संगठन को गतिशील बनायेगे और आगामी विधानसभा चुनाव में पार्टी जिले की तीनों विधानसभा क्षेत्रों में जीत दर्ज करें इसके लिए सक्रियता से कार्य किया जायेगा। 

Created On :   25 Aug 2022 10:40 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story