किशोर न्याय बोर्ड एवं बाल कल्याण समिति में रिक्त पदों पर भर्ती हेतु आवेदन आमंत्रित सुरक्षा के लिए अपनाएं कोविड अनुकूल व्यवहार!

किशोर न्याय बोर्ड एवं बाल कल्याण समिति में रिक्त पदों पर भर्ती हेतु आवेदन आमंत्रित सुरक्षा के लिए अपनाएं कोविड अनुकूल व्यवहार!
किशोर न्याय बोर्ड एवं बाल कल्याण समिति में रिक्त पदों पर भर्ती हेतु आवेदन आमंत्रित सुरक्षा के लिए अपनाएं कोविड अनुकूल व्यवहार!

डिजिटल डेस्क | खण्डवा महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा जिले में किशोर न्याय (बालकों की देखरेख और संरक्षण) अधिनियम 2015 का क्रियान्वयन किया जा रहा है। किशोर न्याय अधिनियम के प्रावधानों के तहत 18 वर्ष तक के “विधि विरुद्ध कार्यों में लिप्त” एवं ‘देखरेख और संरक्षण के जरूरतमं बालकों” के प्रकरणों के निराकरण हेतु जिले में किशोर न्याय बोर्ड एवं बाल कल्याण समिति के गठन का प्रावधान है। खंडवा में किशोर न्याय बोर्ड/बाल कल्याण समिति की वर्तमान रिक्तियों/सितंबर 2021 तक संभावित रिक्तियों हेतु निम्नानुसार अशासकीय व्यक्तियों के आवेदन पत्र आमंत्रित किए गए है। जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग ने बताया कि किशोर न्याय बोर्ड में एक सदस्य महिला पद के लिए रिक्त हैं तथा बाल कल्याण समिति में 2 सदस्य पद के लिए रिक्त है।

उन्होंने बताया कि किशोर न्याय बोर्ड के सदस्यों के लिए 1 जनवरी 2021 को उम्र 35 वर्ष से अधिक होनी चाहिए। शिक्षा, स्वास्थ्य या कल्याण कार्यकलापों में बालकों के साथ कार्य करने का कम से कम 7 वर्षों का अनुभव हो या बाल मनोविज्ञान या मनोरोग विज्ञान या सामाजिक विज्ञान या विधि क्षेत्र में डिग्री प्राप्त व्यवसायरत व्यक्ति होना चाहिए। जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग ने बताया कि बाल कल्याण समिति के सदस्यों के लिए 1 जनवरी 2021 को उम्र 35 वर्ष से अधिक होनी चाहिए। शिक्षा, स्वास्थ्य या कल्याण कार्यकलापों के क्षेत्र में बालकों के साथ कार्य करने का कम से कम 7 वर्ष का अनुभव हो या बाल मनोविज्ञान या मनोरोग विज्ञान या सामाजिक विज्ञान या मानव विकास या सामाजिक कार्य या विधि क्षेत्र में डिग्री के साथ व्यवसायरत व्यक्ति या सेवानिवृत्त न्यायिक अधिकारी होना चाहिए।

आवेदक अपने आवेदन 13 अगस्त को शाम 5ः30 बजे तक पंजीकृत डाक/कोरियर/स्पीड पोस्ट के माध्यम से प्रेषित कर सकते हैं। आवेदन निर्धारित दिनांक तक कार्यालयीन समय में कार्यालय संचालक, महिला एवं बाल विकास विभाग, विजयाराजे वात्सल्य भवन 28 ए, अरेरा हिल्स, भोपाल पिन कोड 462011 में जमा कर सकते हैं। निर्धारित तिथि के पश्चात किसी भी माध्यम से प्राप्त आवेदनों को मान्य नहीं किया जाएगा। आवेदन प्रारूप एवं शर्तें आदि की विस्तृत जानकारी विभाग की वेबसाइट www.mpwcdmis.gov.in के निर्देश में उपलब्ध है। अधिक जानकारी एवं आवेदन के लिए कार्यालय जिला बाल संरक्षण अधिकारी, महिला एवं बाल विकास विभाग, जनपद पंचायत परिसर, सिविल लाइन खंडवा में कार्यालयीन समय पर संपर्क किया जा सकता है।

Created On :   23 July 2021 10:06 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story