कवर्धा : कैबिनेट मंत्री श्री टी.एस सिंह देव एवं मो. अकबर कवर्धा रियासत की राजमाता श्रीमती शशिप्रभा देवी की तेरहवीं कार्यक्रम में शामिल हुए

District Mineral Fund is not being used in Gadchiroli!
गड़चिरोली में जिला खनिज निधि का नहीं हो रहा कोई उपयाेग!
कवर्धा : कैबिनेट मंत्री श्री टी.एस सिंह देव एवं मो. अकबर कवर्धा रियासत की राजमाता श्रीमती शशिप्रभा देवी की तेरहवीं कार्यक्रम में शामिल हुए

डिजिटल डेस्क, कवर्धा। 05 नवंबर 2020 प्रदेश के पंचायत एवं ग्रामीण विकास, लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग, चिकित्सा शिक्षा मंत्री श्री टी.एस सिंहदेव और वन, परिवहन, आवास एवं पर्यावरण मंत्री श्री मोहम्मद अकबर एवं पंडरिया विधायक श्रीमती ममता चंद्राकर अपने एक दिवसीय प्रवास के दौरान कवर्धा के पूर्व विधायक श्री योगेश्वर राज सिंह के निवास स्थान पहुंकर उनकी माता एवं कवर्धा रियासत की राजमाता श्रीमती शशिप्रभा देवी की तेरहवीं कार्यक्रम में शामिल होकर पुष्प अपर्ण कर श्रद्धांजलि अर्पित की और शोकसंतप्त परिवारजनों को संबल प्रदान करने और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की गई। उल्लेखनीय है कि राजमाता श्रीमती शशिप्रभा देवी अविभाजित मध्यप्रदेश में कवर्धा क्षेत्र से दो बार विधायक रहीं है। उन्होंने विधायक के रूप में क्षेत्र की जनता के लिए उल्लेखनीय सेवा की और अनेक पहुंचविहीन गांवों में सड़क, बिजली और सिंचाई सुविधा के विस्तार के काम किए। वे वर्ष 1977 और वर्ष 1980 में कवर्धा क्षेत्र से विधायक रहीं। तेरहवीं कार्यक्रम में पूर्व विधायक श्री योगेश्वर राज सिंह और श्रीमती कृतिदेवी, श्री मैकलेश्वर राज सिंह एवं शोकसंतप्त परिवार के अन्य सदस्यों ने मंत्री द्वय का आत्मीय स्वागत किया। मंत्री द्वय के साथ खैरागढ़ विधायक श्री देवव्रत सिंह, नगर पालिका अध्यक्ष श्री ऋषि शर्मा, श्री नीलकंठ चंद्रवंशी, श्री कन्हैया अग्रवाल, श्री तुकाराम चंद्रवंशी, श्री कलीम खान सहित अन्य जनप्रतिनिधि गण और गणमान्य नागरिक शामिल हुए। 

Created On :   6 Nov 2020 9:01 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story