आंतकवाद विरोधी दिवस पर डिप्टी कलेक्टर श्री संदीप ठाकुर ने अधिकारी कर्मचारियों को दिलाई सामाजिक सद्भाव की शपथ!

डिजिटल डेस्क | पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय श्री राजीव गांधी की शहादत दिवस 21 मई को आतंकवाद विरोधी दिवस के रूप में मनाया जाता है। आज जिला कार्यालय में डिप्टी कलेक्टर श्री संदीप ठाकुर ने आतंकवाद विरोध दिवस पर अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सामाजिक सद्भाव एवं विघटनकारी शक्तियों से लड़ने की शपथ दिलाई।
उन्होंने अधिकारियों-कर्मचारियों को देश की अहिंसा एवं सहनशीलता की परम्परा में दृढ़ विश्वास रखने, आतंकवाद और हिंसा का डटकर विरोध, मानव जाति के सभी वर्गो के बीच शांति, सामाजिक सद्भाव तथा सूझबूझ कायम करने और मानव जीवन मूल्यों को खतरा पहुंचाने वाली और विघटनकारी शक्तियों से लड़ने की शपथ दिलाई। इस अवसर पर अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।
Created On :   22 May 2021 1:24 PM IST
Next Story






