कवर्धा : गोधन न्याय योजना को लेकर कबीरधाम जिले के गौपालक, किसानों और ग्रामीणों में उत्साह

District Mineral Fund is not being used in Gadchiroli!
गड़चिरोली में जिला खनिज निधि का नहीं हो रहा कोई उपयाेग!
कवर्धा : गोधन न्याय योजना को लेकर कबीरधाम जिले के गौपालक, किसानों और ग्रामीणों में उत्साह

डिजिटल डेस्क, कवर्धा। कबीरधाम जिले में 15 दिनों में 74 गौठानों में 2 लाख 57 हजार 353 किलोग्राम (2573 क्विंटल) गोबर की खरीदी गोबर विक्रेता 819 गौपालक, किसान और ग्रामीणों के खाते में 5 लाख 14 हजार रूपए जारी कवर्धा, 06 अगस्त 2020 छत्तीसगढ़ में ग्रामीण अर्थ व्यवस्था को मजबूत करने, गौपालकों के आय में बढ़ोत्तरी करने के साथ-साथ प्रदेश में जैविक खेती को बढ़ावा देने के लिए शुरू की गई गोधन न्याय योजना के प्रति कबीरधाम जिले में भारी उत्साह देखा जा रहा है। इस योजना को गौपालक, ग्रामीणजन और किसान बहुत पसंद कर रहे है। गोधन न्याय योजना के तहत जिले के 74 गौठानों में गोबर की खरीदी की जा रही है। गोधन योजना की शुरूआत से लेकर महज 15 दिनों में सभी गौठानों में 819 गौपालकों और ग्रामीणों से 2 लाख 57 हजार 353 किलोग्राम (2573 क्विंटल) गोबर की खरीदी की गई है। इन सभी गौपालकों और ग्रामीण हितग्राहियों के खाते में जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक के गौठान के खातो के माध्यम से सीधे 5 लाख 14 हजार रूपए जारी किया गया है। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल द्वारा राज्य में किसानों के प्रमुख और प्रदेश के पहली तिहार हरेली पर्व पर गोधन न्याय योजना की शुरूआत की गई। प्रदेश में नई सरकार बनने के बाद ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सुदृण, सशक्त और स्वालंबन बनाने की दिशा में प्राथमिकता से काम किया जा रहा है। सुराजी गांव योजना के तहत छत्तीगढ़ के चार चिन्हारी, नरवा, गरूवा, घुरूवा अउ बाड़ी के तहत ग्रामीण, किसानों के आय में वृद्वि और गांव स्तर पर रोजगार सृजन कर तकनिकी खेती बाड़ी को बढ़ावा देने के लिए योजनाएं संचालित की जा रही है। गोधन न्याय योजना के तहत जिले के 74 गौठानों में 2 रूपए प्रति किलोग्राम परिवहन व्यय सहित गोबर खरीदी की जा रही है। कबीरधाम जिले में गौपालक किसानों, ग्रामीणों में इस योजना को लेकर अभुतपूर्व उत्साह और उमंग का वातावरण बना हुआ है। जिले में महज 15 दिनों में ही 5 लाख 14 हजार रूपए की गोबर खरीदी कर ली गई है। जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक के जिला नोडल अधिकारी श्री बद्री चंद्रवंशी ने बताया कि जिले के 74 गौठानों में 819 गोबर विक्रेताओं का पंजीयन किया गया है। सभी विक्रेताओं का बैंक खाता भी खोला गया है। राज्य सरकार के मंशानुसार सभी गोबर विक्रेताओं के खाते में 5 लाख 14 हजार रूपए राशि डाल दिए गए है। गोधान न्याय योजना अंतर्गत जिले के 74 गौठानों से हरेली त्यौहार से शुरू की गई इस योजना के तहत प्रतिदिन गोबर की खरीदी जा रही है। कवर्धा विकासखंड के ग्राम पंचायत जरती के गौठान से 10 हितग्राहियों से 30 किलोग्राम, बिरमपुर के गौठान से 3 हितग्राहियों से 78 किलोग्राम, नवांगाव के गौठान से 2 हितग्राहियों से 25 किलोग्राम, ऑछी के गौठान से 6 हितग्राहियों से 75 किलोग्राम, कोयलारी के गौठान से 1 हितग्राहियों से 26 किलोग्राम, गौठान से हितग्राहियों से किलोग्राम, कान्हाभैरा गौठान के 3 हितग्राहियों से 100 किलोग्राम, मथानीकला गौठान से 13 हितग्राहियों से 137 किलोग्राम, बिरकोना गौठान से 3 हितग्राहियों से 70 किलोग्राम, छिरहा गौठान से 4 हितग्राहियों से 30 किलोग्राम, मानिकचौरी गौठान से 10 हितग्राहियों से 60 किलोग्राम, पालीगुढ़ा गौठान से 4 हितग्राहियों से 68 किलोग्राम, धरमपुरा गौठान से 1 हितग्राहियों से 13 किलोग्राम, बदराडीह गौठान से 1 हितग्राहियों से 8 किलोग्राम, ति. नवांगांव गौठान से 2 हितग्राहियों से 62 किलोग्राम, छांटा झा गौठान से 6 हितग्राहियों से 80 किलोग्राम, सिंघनपुरी गौठान से 2 हितग्राहियों से 18 किलोग्राम और बम्हनी गौठान से 2 हितग्राहियों से 16 किलोग्राम गोबर की खरीदी की गई है। सहसपुर लोहरा विकासखंड के ग्राम इरिमकसा के गौठान से 18 हितग्राहियों से 286 किलोग्राम, धनगांव के गौठान से 3 हितग्राहियों से 120 किलोग्राम, मजगांव के गौठान से 2 हितग्राहियों से 224 किलोग्राम, रमपुरा के गौठान से 2 हितग्राहियों से 38 किलोग्राम, बिरेन्द्रनगर के गौठान से 1 हितग्राहियों से 375 किलोग्राम, गोछिया के गौठान से 1 हितग्राहियों से 21 किलोग्राम, खैरबना के गौठान से 1 हितग्राहियों से 105 किलोग्राम, बचेड़ी के गौठान से 1 हितग्राहियों से 15 किलोग्राम, अमलीडीह के गौठान से 20 हितग्राहियों से 426 किलोग्राम, जंगलपुर के गौठान से 1 हितग्राहियों से 35 किलोग्राम, सेमरिया के गौठान से 1 हितग्राहियों से 25 किलोग्राम, बीसाटोला के गौठान से 4 हितग्राहियों से 96 किलोग्राम, दलसाटोला के गौठान से 2 हितग्राहियों से 48 किलोग्राम और राजपुर के गौठान से 2 हितग्राहियों से 32 किलोग्राम गोबर की खरीदी की गई है। बोड़ला विकासखंड के पंडरिया के गौठान से 2 हितग्राहियों से 290 किलोग्राम, घोंघा के गौठान से 2 हितग्राहियों से 50 किलोग्राम, मिनमिनिया मै. के गौठान से 26 हितग्राहियों से 402 किलोग्राम, अचानकपुर के गौठान से 3 हि%

Created On :   7 Aug 2020 7:43 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story