कोण्डागांव : रायपुर तथा बिलासपुर की खेल अकादमी में प्रवेश हेतु जिले में पंजीयन 12 फरवरी तक

District Mineral Fund is not being used in Gadchiroli!
गड़चिरोली में जिला खनिज निधि का नहीं हो रहा कोई उपयाेग!
कोण्डागांव : रायपुर तथा बिलासपुर की खेल अकादमी में प्रवेश हेतु जिले में पंजीयन 12 फरवरी तक

डिजिटल डेस्क, कोण्डागांव। 05 फरवरी 2021 जिला स्तरीय सलेक्शन ट्रायल 15 से 17 फरवरी तक कार्यालय वरिष्ठ खेल अधिकारी, खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा जारी विज्ञप्ति अनुसार आगामी वित्तीय वर्ष से रायपुर एवं बिलासपुर में भारत सरकार की खेलो इण्डिया योजनान्तर्गत “खेलो इण्डिया सेन्टर ऑफ एक्सिलेंस” प्रारंभ किया जा रहा है। यह सेन्टर एक आवासीय खेल अकादमी होगी जिसमें हॉकी, एथलेटिक्स एवं तीरंदाजी के बालक बालिकाओं को खेल का निःशुल्क प्रशिक्षण दिया जाएगा। बिलासपुर के साथ-साथ रायपुर में भी खेल विभाग द्वारा राज्य स्तरीय खेल अकादमी प्रारंभ की जा रही है। जिसमें हॉकी, एथलेटिक्स एवं तीरंदाजी खेल का प्रशिक्षण प्रदाय किया जायेगा। रायपुर एवं बिलासपुर की खेल अकादमी में जिन बालक बालिकाओं को प्रवेश मिलेगा, उन्हें आवास, भोजन, शैक्षणिक व्यय, खेल परिधान, दुर्घटना बीमा, खेल प्रशिक्षण की सुविधाएं, खेल विभाग द्वारा निःशुल्क उपलब्ध करायी जायेगी। रायपुर एवं बिलासपुर की अकादमी में प्रवेश हेतु 09 से 17 वर्ष तक के बालक-बालिकाएं जो हॉकी, एथलेटिक्स, तीरंदाजी में रूचि रखते है तथा बिलासपुर या रायपुर में नियमित रूप से रहकर खेल प्रशिक्षण प्राप्त करना चाहते हैं, वे चयन प्रक्रिया में सम्मिलित हो सकते हैं। जिला स्तरीय सलेक्शन ट्रायल माह 15 फरवरी से 17 फरवरी तक आयोजित किया जायेगा। जिला स्तरीय सलेक्शन ट्रायल में चयनित बालक-बालिकाओं को राज्य स्तरीय सलेक्शन ट्रायल में सम्मिलित कराया जायेगा। जिसमें जिले से भाग लेने वाले खिलाड़ियों की अधिकतम संख्या हॉकी में 10 बालक 10 बालिका, एथलेटिक्स में 12 बालक 12 बालिका, तीरंदाजी में 06 बालक 06 बालिका है। राज्य स्तरीय सलेक्शन ट्रायल में भाग लेने हेतु आने-जाने का व्यय खेल विभाग द्वारा वहन किया जायेगा। राज्य स्तरीय सलेक्शन ट्रायल में चयनित बालक-बालिकाओं को पात्रता संबंधी अन्य अर्हताओं को पूर्ण करने की स्थिति में अकादमी में प्रवेश दिया जाएगा तथा उनके लिए निःशुल्क खेल प्रशिक्षण, शिक्षा, आवास एवं भोजन आदि की व्यवस्था भी की जाएगी। जिले के ऐसे खिलाड़ी बालक-बालिकाएं जिनकी आयु 17 वर्ष से कम है तथा जो बिलासपुर या रायपुर की खेल अकादमी में प्रवेश लेने के इच्छुक हैं, वे अपना नाम, पिता का नाम, जन्म तिथि, पूर्ण पता, मोबाईल नम्बर, खेल का नाम, अपने अभिभावक का सहमति पत्र की जानकारी प्रस्तुत कर कार्यालय वरिष्ठ खेल अधिकारी खेल एवं युवा कल्याण विभाग जिला कोण्डागांव में अपना पंजीयन, दिनांक 12 फरवरी तक करा सकते हैं। इस सम्बंध में अधिक जानकारी हेतु मोबाईल नम्बर 9424160368 तथा 9691314327 में सम्पर्क किया जा सकता है।

Created On :   5 Feb 2021 9:23 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story