महिला पर तेंदुए ने किया हमला, खेत में कर रही थी काम

Leopard attacked the woman, was working in the field
महिला पर तेंदुए ने किया हमला, खेत में कर रही थी काम
दर्यापुर महिला पर तेंदुए ने किया हमला, खेत में कर रही थी काम

डिजिटल डेस्क, दर्यापुर। तहसील के तोंगलाबाद ग्राम निवासी चव्हाण परिवार अपने मालकी के धामणा परिसर में स्थित खेत में सोमवार को सुबह काम कर रहा था। तभी अचानक मालु सुरेश चव्हाण नामक महिला पर तेंदुए ने हमला कर घायल कर दिया। महिला के चीखने पर परिवार के सदस्य व मजदूर दौड़े तो तेंदुआ वहां से भाग गया। परिसर में तेंदुए का संचार रहने से नागरिकों में दहशत व्याप्त है। जख्मी महिला को दर्यापुर के उपजिला अस्पताल में भर्ती किया गया है। जानकारी के मुताबिक सुरेश चव्हाण का खेत धामणा परिसर में चंद्रभागा नदी के किनारे है। आसपास घनी झाड़ियां रहने से तेंदुआ वहां छिपा बैठा था। चव्हाण परिवार खेत में काम जुटा हुआ था तभी मालु सुरेश चव्हाण नामक महिला पर इस तेंदुए ने अचानक हमला कर दिया। हमला होने के बाद महिला ने चीखना चिल्लाना शुरू कर दिया। तो चव्हाण परिवार के सदस्य मालु चव्हाण को बचाने के लिए दौड़ पड़े। सभी की आवाज सुनकर तेंदुआ वहां से भाग खड़ा हुआ। 

घटना की जानकारी मिलते ही तोंगलाबाद की पुलिस पाटील ललिता काले ने वन विभाग व तहसीलदार को जानकारी दी। तब वनपाल सोलंके ने जख्मी महिला से भेंट की और घटनास्थल का पंचनामा किया। घटनास्थल पहुंचने पर उन्हें तेंदुए के पंजों के निशान दिखाई दिए। वन विभाग के कर्मचारियों ने जायजा कर मुनादी के माध्यम से तोंगलाबाद परिसर में नागरिकों को सतर्कता की चेतावनी दी है। इस घटना से ग्रामवासियों में दहशत व्याप्त है। 

Created On :   9 Nov 2021 10:25 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story