बदरीले मौसम से रबी फसलों पर मर रोग का प्रकोप

Due to inclement weather, outbreak of disease on Rabi crops
बदरीले मौसम से रबी फसलों पर मर रोग का प्रकोप
खेती किसानी बदरीले मौसम से रबी फसलों पर मर रोग का प्रकोप

डिजिटल डेस्क, दर्यापुर। खरीफ की फसलों का भारी नुकसान होने से किसान संकट में आ गए हैं। इस संकट का सामना करते हुए किसानों ने रबी सत्र की बुआई की। अनेक स्थानों पर रबी की बुआई पूरी हो चुकी है और फसलें भी अंकुरित हो गई हैं। लेकिन जिले के दर्यापुर तहसील में रबी की फसलों पर रोग का प्रकोप होने से किसान हताश हुए है। पिछले कुछ दिनों से बदरिला मौसम है। मौसम में ठंडक का अहसास होने से इसका असर फसलों पर भी हो रहा है। सुबह और शाम के समय कोहरा छाया रहता है। ओस पड़ने से फसलों पर रोग का प्रकोप दिखाई देने लगा है। 

इस वर्ष बारिश के दिनों में अतिवृष्टि के कारण मूंग, उड़द, सोयाबीन फसलों का भारी नुकसान हुआ। फसलों का नुकसान होने से अधिकांश किसान संकट में आ गए। इस संकट से उबरकर उन्होंने रबी सत्र की तैयारी की और चना, तुअर फसल को प्राथमिकता दी। 
चना और तुअर फसल से किसानों को काफी उम्मीदें है। परंतु विविध फसलों पर रोग के प्रकोप को देखते हुए किसानों में चिंता व्यक्त की जा रही है। दर्यापुर तहसील के किसानों को चना और तुअर फसल का उत्पादन अच्छा होगा, ऐसी उम्मीद है। लेकिन चना फसल पर मर रोग का प्रकोप रहने से अब रबी की फसल भी हाथ से निकल जाने का भय किसानों में निर्माण हो गया है। इस पर समय रहते उपाय योजना करने की जरूरत है।

 
 


 

Created On :   9 Dec 2021 10:51 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story