महासमुंद : कलेक्टर गोयल ने गौठानों में आर्थिक गतिविधियां बढ़ाने पर दिया जोर, कलेक्टर ने नवागांव के स्व सहायता समूह की महिलाओं और चरवाहों से की चर्चा

District Mineral Fund is not being used in Gadchiroli!
गड़चिरोली में जिला खनिज निधि का नहीं हो रहा कोई उपयाेग!
महासमुंद : कलेक्टर गोयल ने गौठानों में आर्थिक गतिविधियां बढ़ाने पर दिया जोर, कलेक्टर ने नवागांव के स्व सहायता समूह की महिलाओं और चरवाहों से की चर्चा

डिजिटल डेस्क, महासमुंद। 05 नवम्बर 2020 कलेक्टर श्री कार्तिकेया गोयल ने कल बसना विकासखण्ड के मॉडल गौठान नवागांव का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने गोधन न्याय योजना के क्रियान्वयन का जायजा लिया और गौठानों में आर्थिक गतिविधियां बढ़ाने पर जोर देते हुए आजीविका के संभावना पर अधिकारियों से चर्चा किया। अधिकारियों ने बताया कि यह गौठान 13 एकड़ क्षेत्र पर स्थित हैं, जिसमें 03 एकड़ पशुओं के लिए बनाया गया है तथा 10 एकड़ चारागाह जमीन हैं। यहां 11 पक्की वर्मी बेड बनाया गया है। जिससे वर्मी कम्पोस्ट खाद निकालने की शुरूआत महिला स्व-सहायता समूह की सदस्यों द्वारा किया जा रहा है। इसके अलावा यहां वर्मी वॉश भी निकाले जा रहे है। जिसे प्रति लीटर 25 रूपए की दर से विक्रय किया जाता है। यह फसलों के लिए काफी लाभदायक हैं। इस राशि को गौठान समिति के खातें में ही जमा किया जाता है। कलेक्टर ने स्व सहायता समूह की महिलाओं और चरवाहों से चर्चा की। इस दौरान स्व-सहायता समूह की महिलाओं ने बताया कि गौठान मंे उनके द्वारा वर्मी कम्पोस्ट के अलावा सब्जी उत्पादन और घर के पुरानी साड़ियों से पैरदान एवं अन्य अनुपयोगी सामग्रियों से झालर एवं सजावटी सामग्रियां बनाई जाती है। इस पर कलेक्टर ने उनके द्वारा बनाए गए सामग्रियों की बिक्री के लिए मार्केट उपलब्ध कराने को कहा। गोबर विक्रेता श्री मदन पटेल से पूछा कि उन्हें गोबर का पैसा खातें में मिला है या नहीं। इस पर उन्होंने बताया कि उन्हें पूर्व में बेचे गए गोबर का एक हजार रूपए की राशि प्राप्त हो चुका हैं। श्री गोयल ने अधिकारियों को गौठान के गोबर खाद को गोबर खाद एप्प पर ऑनलाईन एण्ट्री कराने तथा स्व-सहायता समूह की सदस्यों को रजिस्टर में रिकॉर्ड अपडेट रखनें और वर्मी कम्पोस्ट को समिति में ही बेचनें को कहा। गौठानों में ग्रामीणों द्वारा लाये जाने वाले गोबर को सुरक्षित तरीके से रखने के उपायों पर जोर दिया। इसके अलावा उन्होंने गांव पर 05 एकड़ में बनाए जा रहे ऑक्सीजोन का भी अवलोकन किया। इस पर उन्होंने ऑक्सीजोन में और अधिक पेड़-पौधे लगाने के निर्देश दिए। इसके अलावा ग्रामीणों ने ऑक्सीजोन में फिसल पट्टी, ओपन जिम एवं तालाब में प्रकाश व्यवस्था करने का अनुरोध किया। इस अवसर पर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी डॉ. रवि मित्तल, अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) श्री कुणाल दुदावत, कृषि विभाग के उप संचालक श्री एस.आर. डोंगरे सहित अन्य जिला स्तरीय एवं विकासखण्ड स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।

Created On :   5 Nov 2020 10:18 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story