महासमुंद : ​​​​​​​धान खरीदी के कार्य मे लगे हुए कर्मचारियो की कोरोना जांच

District Mineral Fund is not being used in Gadchiroli!
गड़चिरोली में जिला खनिज निधि का नहीं हो रहा कोई उपयाेग!
महासमुंद : ​​​​​​​धान खरीदी के कार्य मे लगे हुए कर्मचारियो की कोरोना जांच

डिजिटल डेस्क, महासमुंद। जिला प्रशासन के द्वारा किसानो और समिति के कर्मचारियो से सुरक्षा मानको का पालन करने की अपील महासमुंद कलेक्टर श्री कार्तिकेया गोयल के मार्गदर्शन में स्वास्थ्य विभाग के द्वारा जिला महासमुंद के धान खरीदी केंद्रों में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी के कार्य में लगे समिति के कर्मचारियो की कोविड जांच का कार्य दिनांक 18 एवं 19 दिसंबर को किया गया। विगत 2 दिनों में विकासखण्ड पिथौरा के अंतर्गत सभी धान उपार्जन केंद्रों में अनुविभागीय अधिकारी और इंसीडेंट कमांडर पिथौरा के निर्देशन में स्वास्थ्य विभाग के द्वारा धान खरीदी कार्य मे लगे कर्मचारियों की कोविड जांच हेतु अभियान चलाया गया है। खण्ड चिकित्सा अधिकारी तारा अग्रवाल और विकासखण्ड कार्यक्रम समन्वयक जयकांत विश्वकर्मा से प्राप्त जानकारी के अनुसार इन दो दिवसों में विकासखंड पिथौरा के अंतर्गत टेका, सल्डीह, जेराभरण, पेण्ड्रावन, जगदीशपुर, भस्करापाली, परसदा, भुरकोनी इत्यादि धान खरीदी केंद्रों में कार्यरत कर्मचारियों की कोविड-19 की जांच की गई जिसमें कुल 31 कर्मचारी पाॅजीटिव पाये गये हैं। इन कर्मचारियों को आवश्यक स्वास्थ्य सुविधायें उपलब्ध कराते हुए आइसोलेशन में लिया गया है और आवश्यक मार्गदर्शन स्वास्थ्य विभाग द्वारा उपलब्ध कराया जा रहा है। अनुविभागीय अधिकारी और इंसीडेंट कमांडर पिथौरा श्री राकेश कुमार गोलछा ने धान खरीदी कार्य में लगे सभी कर्मचारियों और मजदूरों से अपील की है कि वे सभी इस कोविड से सुरक्षा हेतु सतर्क रहें और साथ ही धान खरीदी केंद्र में आने वाले किसान भी मास्क का अनिवार्य रूप से उपयोग करें और सोशल डिस्टैंसिंग के नियमों का पालन अवश्य करें। कोविड -19 की वर्तमान परिस्थितियों में सोशल डिस्टैंसिंग का पालन करते हुए मास्क और अन्य सुरक्षा मानकों के समुचित उपयोग की अपील जिला प्रशासन महासमुंद के द्वारा किसानों एवं धान खरीदी में लगे कर्मचारियों से की गई है। मालूम हो कि 1 दिसंबर से समर्थन मुल्य पर धान खरीदी शुरू हुए दो सप्ताह से अधिक समय बीत चुका है। इस अवधि में धान खरीदी केंद्रों में कार्य कर रहे कर्मचारी भी कोविड 19 की विषम परिस्थितियों में भी अपने दायित्व का निर्वहन कर रहे हैं। ऐसे में जिला प्रशासन महासमुंद धान खरीदी के कार्य में लगे कर्मचारियों के स्वास्थ्य को लेकर गंभीर है।

Created On :   21 Dec 2020 8:05 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story