महासमुंद : बाल अधिकार संरक्षण आयोग की अध्यक्ष प्रभा दुबे ने बालक आश्रम बिहाझर का औचक निरीक्षण किया

District Mineral Fund is not being used in Gadchiroli!
गड़चिरोली में जिला खनिज निधि का नहीं हो रहा कोई उपयाेग!
महासमुंद : बाल अधिकार संरक्षण आयोग की अध्यक्ष प्रभा दुबे ने बालक आश्रम बिहाझर का औचक निरीक्षण किया

डिजिटल डेस्क, महासमुंद। छत्तीसगढ़ राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग रायपुर के अध्यक्ष श्रीमती प्रभा दुबे विगत दिनों महासमुन्द जिले के प्रवास पर थी। इस दौरान उन्होंने जिले में संचालित पंजीकृत बालगृह श्रीकृष्ण अग्रवाल सेवा केन्द्र बालक आश्रम बिहाझर, बागबाहरा का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान संस्था के कर्मचारियों से संस्था के व्यवस्था के बारें में विस्तारपूर्वक जानकारी ली तथा बच्चों से मिलकर कोविड-19 के बचाव एवं अन्य विषय पर चर्चा किया गया। संस्था की व्यवस्था को देखकर उन्होंने प्रसन्नता जाहिर की। बच्चों को ठंड से बचाव के लिए गर्म कपड़ों की व्यवस्था करने के निर्देश दिए। इसके उपरांत उन्होंने विश्राम गृह बागबाहरा में विभागीय अधिकारियों की बैठक ली। जिसमें भिक्षावृत्ति, बाल श्रम, अपशिष्ट संग्राहक के लिए कार्ययोजना तैयार करने के लिए विशेष पहल किए जाने के निर्देश दिए गए। साथ ही किसी विशेष जनजाति के लोगों के द्वारा भिक्षावृत्ति, अपशिष्ट संग्राहक की जाती है तो उनके मुखिया से सम्पर्क कर समझाईश दिए जाने व ऐसे कामों में लिप्त बच्चों को समाज की मुख्यधारा से जोड़नें को कहा।

Created On :   24 Dec 2020 8:55 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story