मधुमक्खियों के हमले में 100 से अधिक मजदूर घायल

More than 100 workers injured in bee attack
मधुमक्खियों के हमले में 100 से अधिक मजदूर घायल
भंडारा मधुमक्खियों के हमले में 100 से अधिक मजदूर घायल

डिजिटल डेस्क, भंडारा। रोजगार गारंटी योजना के काम के पहले ही दिन अचानक मधुमक्खियों ने मजदूरों पर हमला कर दिया। इस हमले में 100 से अधिक मजदूर घायल हो गए। यह घटना बुधवार, 13 अप्रैल को लाखोरी ग्राम के नाले के पास हुई। बुधवार को लाखोरी के नाला गहराईकरण का कार्य रोजगार गारंटी योजना के अनुसार शुरू किया गया। इस जगह पर लगभग 600 से 700 मजदूर काम कर रहे थे। तभी  सुबह 9 बजे मजदूरों पर मधुमक्खियों ने हमला कर दिया। घायलों को लखोरी के उपस्वास्थ्य केंद्र में इलाज के लिए लाया गया। मरीजों की बढ़ती संख्या को देखते हुए सालेभाटा स्वास्थ्य केंद्र के डॉक्टर अक्षय कमाने, डॉक्टर जयवंत कर्वती, समुदाय स्वास्थ अधिकारी नेहा सूर्यवंशी आदि ने अस्पताल में घायलों पर इलाज किया।
 

Created On :   13 April 2022 5:12 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story