कुएं के विवाद में वृध्द शख्स की हत्या, दो आरोपी गिरफ्तार

Old man killed in well dispute, two accused arrested
कुएं के विवाद में वृध्द शख्स की हत्या, दो आरोपी गिरफ्तार
सिंदखेड राजा कुएं के विवाद में वृध्द शख्स की हत्या, दो आरोपी गिरफ्तार

डिजिटल डेस्क, सिंदखेड राजा. कुएं के विवाद में ७५ वर्षीय वृध्द के सर में बांस की लाठी का प्रहार कर उसकी हत्या करने की घटना २ अक्टूबर को सिंदखेडराजा तहसील के ग्राम देउलगांव कोल में घटी। इस मामले में दो आरोपियों के खिलाफ हत्या का अपराध दर्ज कर उन्हें हिरासत में लिया है। पुलिस सुत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्राम देउलगांव कोल निवासी नारायण दगडू गायकवाड(७५) व उनका भतीजा संतोष श्रीराम गायकवाड(४०) ने सामायिक कुएं को लेकर देउलगांव कोल-कोनाटी मार्ग पर विवाद हुआ था। इसमे संतोष गायकवाड ने चाचा नारायण गायकवाड के सर पर बांस से प्रहार किया ऐसी शिकायत नारायण गायकवाड की बहु अरुणा सुरेश गायकवाड (२३) ने बिबी पुलिस स्टेशन में दी थी। इस शिकायत पर पुलिस ने भादंवि धारा ३२४, ३२३, ५०४, ५०६, ३४ के तहत अपराध दर्ज किया था। दौरान तबीयत गंभीर होने से घायल नारायण दगडू गायकवाड को औरंगाबाद के घाटी अस्पताल में उपचार के लिए रेफर किया गया। उपचार के दौरान ४ अक्टूबर को उनकी मृत्यु हुई। इससे आरोपी के खिलाफ धारा कलम ३०२ के तहत हत्या का अपराध दर्ज किया गया। अधिक जांच पुलिस स्टेशन के थानेदार लहू तावरे, पुहेकां कलीम देशमुख, पुकां अरुण सानप, यशवंत जैवल व अंभोरे कर रहे है।

Created On :   8 Oct 2022 12:37 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story