सीधी: ऑनलाईन विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन

District Mineral Fund is not being used in Gadchiroli!
गड़चिरोली में जिला खनिज निधि का नहीं हो रहा कोई उपयाेग!
सीधी: ऑनलाईन विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन

डिजिटल डेस्क, सीधी। सीधी म.प्र. राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के निर्देशानुसार एवं जिला न्यायाधीश एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सीधी वीरेन्द्र प्रताप सिंह के मार्गदर्शन में सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण डी.एल. सोनिया द्वारा ऑनलाइन विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया जिसमें महिला जेल बंदियो उनके अधिकार, घरेलू हिंसा महिला संरक्षण अधिनियम, दहेज प्रतिषेध अधिनियम एवं सालसा द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी दी गई। उनकी समस्याओं को सुना गया एवं भोजन आदि के बारे में जानकारी ली गई। इसी तरह पैनल अधिवक्ता/जेल महिला कमेटी के सदस्य श्रीमती श्रद्धा सिंह ने गिरफ्तार की गई महिलाओं के अधिकारों एवं शासन द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी दी गई। इसी तरह शिवम उच्चतर माध्यमिक विद्यालय चुरहट में ऑनलाईन विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया जिसमें अपर जिला न्यायाधीश/सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सीधी डी.एल. सोनिया द्वारा बच्चों के अधिकार एवं मैत्रीपूर्ण विधिक सेवाये के महत्व, लोक अदालत, विधिक सहायता, मीडिएशन एवं शासन की कल्याणकारी योजनाओं के संबंध में जानकारी दी।

Created On :   14 Oct 2020 9:40 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story