तमसा तट के जालिम सिंह घाट पर भव्य गंगा आरती का आयोजन।

Organizing grand Ganga Aarti at Zalim Singh Ghat of Tamsa Coast.
तमसा तट के जालिम सिंह घाट पर भव्य गंगा आरती का आयोजन।
बलिया तमसा तट के जालिम सिंह घाट पर भव्य गंगा आरती का आयोजन।

डिजिटल डेस्क, बलिया। नगर पंचायत के उत्तरी छोर पर बह रही तमसा (टोंस नदी) के जालिम सिंह घाट पर युवा समाजसेवी भाजपा नेता अमरजीत सिंह द्वारा गंगा दशहरे के पावन अवसर पर भव्य गंगा आरती का आयोजन किया गया जिस के मुख्य अतिथि सांसद विरेंद्र सिंह मस्त रहे।
श्री मस्त ने गंगा आरती के आयोजक सोनू तिवारी, विपिन सिंह,प्रकाश सिंह को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किये वही भाजपा नेता अमरजीत सिंह व उनकी टीम की प्रशंसा करते हुए कहा कि ऐसा भव्य आयोजन हर साल होना चाहिए जिससे ऐतिहासिक पर्व बन जाए। गौरतलब है कि पिछले आयोजन में आए सांसद के श्री मस्त ने तमसा नदी पर पुल बनाने का आश्वासन दिया था जिसका निर्माण कार्य जोरों पर है।
गंगा आरती के दौरान काशी नगरी से आए विद्वान पंडितों ने मंत्रोचार के उपरांत गंगा आरती किया। तत्पश्चात प्रयागराज से पहुंचे अंतर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त तरुण चोपड़ा ग्रुप के कलाकारों द्वारा गणेश पूजन, काली नाग नथैया, पंचमुखी हनुमान जी की झाकी,बरसाने की होली, महारास, मां काली की झांकी, भोले शिव का भस्म मसान की होली जैसे मनमोहक कार्यक्रम की प्रस्तुति दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। देर रात तक चले कार्यक्रम के दौरान सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त को अंग वस्त्र व स्मृति चिन्ह देकर आयोजक भाजपा नेता अमरजीत सिंह द्वारा सम्मानित किया गया। आयोजन की सफलता पर भाजपा नेता अमरजीत सिंह ने अपने सैकड़ों की संख्या में लगे टीम को भी अंग वस्त्रों से सम्मानित किया। मंच के संचालक नगर निवासी विजय बहादुर सिंह की भूरी- भूरी प्रशंसा दर्शकों द्वारा की गई।

Created On :   10 Jun 2022 10:05 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story