पाल महासभा पन्ना की बैठक संपन्न

District Mineral Fund is not being used in Gadchiroli!
गड़चिरोली में जिला खनिज निधि का नहीं हो रहा कोई उपयाेग!
पवई पाल महासभा पन्ना की बैठक संपन्न

डिजिटल डेस्क, पवई । रविवार 17 अप्रैल को पाल महासभा जिला पन्ना की  जिला कार्यकरणी सदस्यों, ब्लॉक कार्यकरिणी सदस्यों की बैठक का आयोजन  किया गया। उक्त बैठक का आयोजन केशव प्रसाद पाल के निवास पर किया गया। इस कार्यक्रम की मुख्य अतिथि जनपद पंचायत शाहनगर अध्यक्ष श्रीमती सीमा पाल तथा कार्य क्रम की अध्यक्षता पाल समाज जिला पन्ना के जिला अध्यक्ष बद्री प्रसाद पाल ने की। कार्यक्रम में समाज सुधार जैसे सामूहिक विवाह सम्मेलन करने पर सहमति, कुप्रथा मृत्यु भोज पर पाबंदी तथा 31 मई 2022 को पाल समाज की गौरव रानी अहिल्याबाई होलकर की जन्म जयंती मनाने आदि पर चर्चा की गई। पाल समाज जिला पन्ना के संयोजक केशव प्रसाद पाल, शिक्षक जिला उपाध्यक्ष आनंदी पाल पटोरी, अरुण पाल, संदीप पाल टिकरिया, सुरेंद्र कुमार पाल इटवा कला, वेदनारायण पाल सिली, बुंदल पाल सिली, विनय कुमार पाल टिकारिया, संतोष कुमार पाल सचिव पाल समाज जिला पन्ना, महुवादंडा मि_ू पाल शिक्षक चौमुखा, करोड़ी पाल शिक्षक टाई, बृजेश कुमार पाल पिपरियादोन, रामकिशोर पाल गढ़ी पड़रिया कलेक्ट्रेट पन्ना, सुन्नी लाल पाल अमानगंज, मुन्नालाल पाल अमानगंज, इंद्र कुमार पाल अमानगंज पूर्व जिला अध्यक्ष पाल समाज जिला पन्ना, रमेश कुमार पाल अमानगंज, लल्लू लाल पाल अमानगंज डॉक्टर साहब चिकित्सालय अमानगंज, जय कुमार पाल  जसवंतपुरा, सोने लाल पाल जसवंतपुरा, कृष्ण कुमार पाल मडियादो तथा सैकड़ों की संख्या में पाल समाज जिला पन्ना के कार्यकारिणी सदस्यओ ने अपने विचार व्यक्त किए। 

Created On :   18 April 2022 10:44 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story