- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- पवई
- /
- श्रीमद् भागवत महापुराण सप्ताह ज्ञान...
पवई: श्रीमद् भागवत महापुराण सप्ताह ज्ञान यज्ञ प्रारंभ
By - Sanjana Namdev |12 Jan 2024 7:14 AM GMT
- श्रीमद् भागवत महापुराण सप्ताह ज्ञान यज्ञ प्रारंभ
- श्री जगदीश स्वामी मंदिर से निकली भव्य कलश यात्रा
डिजिटल डेस्क, पवई नि.प्र.। नगर के वार्ड क्रमांक 14 के रेले परिवार के निवास पर गुरुवार को कलश यात्रा के साथ ही श्रीमद् भागवत महापुराण सप्ताह ज्ञान यज्ञ का शुभारंभ हुआ है। यह भागवत कथापंडित धर्मेंद्र कृष्ण शास्त्री के मुखारबिन्द से सुनाई जायेगी कथा के मुख्य यजमान श्रीमती पुष्पा रेले हैं। कथा के शुभारंभ पूर्व कलश यात्रा श्री जगदीश स्वामी मंदिर से गाजे-बाजे के साथ प्रारंभ हुई। कलश यात्रा के बाद महाराज जी ने श्रीमद् भागवत कथा के महत्व का वर्णन किया। इस धार्मिक आयोजन को सफल बनाने में पंकज रेले, अमित रेले, अभिषेक रेले, विक्रम, भानू, पवन, नीरज, सुबोध व समस्त रेल परिवार द्वारा सहयोग किया जा रहा है।
यह भी पढ़े -पवई पुलिस ने ग्राम बडखेरा में पकड़ी सात पेटी अवैध शराब
Created On :   12 Jan 2024 7:14 AM GMT
Next Story