- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- पवई
- /
- दुर्गा प्रतिमाओं को अंतिम रूप देने...
पवई: दुर्गा प्रतिमाओं को अंतिम रूप देने में जुटे मूर्तिकार

डिजिटल डेस्क, पवई नि.प्र.। आज रविवार से आस्था और श्रद्धा का महापर्व शारदेय नवरात्रि का नौं दिवसीय उत्सव शुरू हो रहा है। इस दौरान लोगों द्वारा लगातार नौं दिनों तक शक्ति स्वरूपा माता आदि शक्ति के नौं रूपों का बड़े श्रद्धा व आस्था भाव के साथ व्रत रखकर संपूर्ण विधि विधान से पूजा अर्चना की जाती है जिससे उनके परिवार में सुख शांति और समृद्धि बनी रहे। अश्विन माह की शुक्ल पक्ष से नगर सहित क्षेत्र में जगह-जगह बैठकी के दिन प्राण प्रतिष्ठा के साथ स्थापना होगी। नगर के मूर्तिकार लगातार दुर्गा प्रतिमा को अंतिम रूप देने में जुटे हुए हैं उनके द्वारा लगातार प्रतिमाओं की सजा सज्जा का कार्य किया जा रहा है।
Created On :   15 Oct 2023 1:28 PM IST
Next Story












