नवीन पात्रता पर्ची सूची को ग्राम पंचायतों एवं उचित मूल्य की दुकान के बाहर तुरंत चस्पा करें

District Mineral Fund is not being used in Gadchiroli!
गड़चिरोली में जिला खनिज निधि का नहीं हो रहा कोई उपयाेग!
नवीन पात्रता पर्ची सूची को ग्राम पंचायतों एवं उचित मूल्य की दुकान के बाहर तुरंत चस्पा करें

डिजिटल डेस्क, मन्दसौर। कलेक्टर श्री मनोज पुष्प ने मुख्य कार्यपालन अधिकारी सभी जनपद पंचायत, नगर परिषद एवं नगर पालिका को निर्देशित किया है, कि नवीन पात्रता पर्ची सूची को ग्राम पंचायतों एवं उचित मूल्य की दुकान के बाहर तुरंत चस्पा की जाए। सूची का प्रचार प्रसार कर नवीन हितग्राहियों को उनको हित लाभ प्रदान करें किया जाये। राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम 2013 के अन्तर्गत सम्मिलित पात्र 25 श्रेणियों के पात्र परिवारों को स्थानीय निकाय द्वारा सत्यापित किया जाकर पोर्टल से नवीन पात्रता पर्ची शासन द्वारा जारी की गई है, किन्तु माह नवम्बर 2020 में जिले की शासकीय उचित मूल्य दुकानों से आज तक मात्र 53.23 प्रतिशत ही खाद्यान का वितरण किया गया है। जबकि बहुत से ऐसे परिवार है जिनकी पात्रता पर्ची जारी हो चुकि है किन्तु हितग्राहियों को उनकी पात्रता पर्ची की जानकारी नहीं है। इस संबंध में कलेक्टर श्री पुष्प ने सभी मुख्य कार्यपालन अधिकारी नगर पंचायत, नगर पालिका एवं नगर परिषदों को निर्देशित किया है ऐसे परिवारों की सूची को सार्वजनिक किया जाये जिनकी नवीन पात्रता पर्ची जारी की गई है। ऐसी सूची का प्रचार प्रसार किया जाये। संबंधित पंचायतों में सूचना पटल पर सूची चस्पा की जाये एवं पंचायतों में मुनादी की जाए ताकि उन हितग्राहियों को उनकी पात्रता पर्ची के संबंध में जानकारी मिले, जिससे जिले में पात्र परिवारों को खाद्यान्न का शतप्रतिशत वितरण किया जा सके।

Created On :   25 Nov 2020 8:51 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story