मध्यप्रदेश में BJP नेता का वीडियो वायरल: हाईवे पर महिला के साथ गाड़ी रोककर की अश्लील हरकत, सीसीटीवी में कैद हुई शर्मनाक करतूत

- मध्यप्रदेश में BJP नेता का वीडियो वायरल
- हाईवे पर महिला के साथ गाड़ी रोककर की अश्लील हरकत
- सीसीटीवी में कैद हुई भाजपा नेता की शर्मनाक करतूत
डिजिटल डेस्क, भोपाल। मध्यप्रदेश के मंदसौर जिले के भाजपा नेता मनोहरलाल धाकड़ के वीडियो ने सियासी गलियारों में हलचल तेज कर दी है। इस वीडियो के आने के बाद विपक्ष राज्य सरकार पर सवाल उठा रही है। जानकारी के मुताबिक, यह वीडियो दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे के 8 लेन हाईवे के नजदीक का बताया जा रहा है। इस वीडियो में भाजपा नेता एक महिला के साथ शर्मनाक स्थिति में नजर आ रहे हैं।
सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
दरअसल, भाजपा नेता का यह वीडियो दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे के आसपास का बताया जा रहा है। इस वीडियो में एक सफेद रंग की कार नजर आ रही है। इस कार का रजिस्ट्रेशन नंबर एमपी-14-सी- 4782 है। यह कार मनोहरलाल धाकड़ के नाम पर रजिस्ट्रर्ड है। हाईवे के पास लगे सीसीटीवी फुटैज में मनोहरलाल एक महिला के साथ अश्लील व्यवाहर करते नजर आ रहे हैं। यह घटना 13 मई की बताई जा रही है।
इस वीडिया को सामने आने के बाद से सियासी हल्कों में हलचल तेज हो गई है। इस पर भाजपा जिला अध्यक्ष राजेश दीक्षित की प्रतिक्रिया सामने आई है। उन्होंने कहा है कि पार्टी ऐसे कृत्यों को बर्दाश्त नहीं करेगी और ऐसा लोगों की पार्टी में कोई जरूरत नहीं है। उन्होंने ये भी कहा कि वीडियो की जांच की जा रही है, यदि वीडियो में दिख रहा व्यक्ति मनोहल धाकड़ ही पाया गया, तो उसके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी। इतना ही नहीं, बल्कि जिला अध्यक्ष ने कहा कि मनोहरलाल धाकड़ भाजपा के प्राथमिक सदस्य नहीं हैं, वे ऑनलाइन सदस्य के रूप में पार्टी से जुड़े हो सकते हैं।
धाकड़ महासभा ने राष्ट्रीय मंत्री पद से हटाया
वहीं, धाकड़ महासभा ने मनोहरलाल धाकड़ का अश्लील वीडिया सामने आने के बाद उन्हें धाकड़ महासभा के युवा संघ के राष्ट्रीय मंत्री पद से हटा दिया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मनोहरलाल धाकड़ जिले के पूर्व भाजपा विधायक यशपाल सिंह सिसोदिया के करीबी हैं। सिसोदिया से ही उनकी राजनीतिक पहचना जुड़ी है। मालूम हो कि, वर्तमान में धाकड़ की पत्नी मंदसौर जिला पंचायत की सदस्य हैं।
बता दें, बीते काफी समय से मनोहरलाल धाकड़ दलौदा मंडी में लहसुन व्यापार में सक्रिय हैं। कुछ समय पहले उन्हें अखिल भारतीय धाकड़ युवा संघ का राष्ट्रीय महामंत्री नियुक्त किया गया था। ऐसे में यह वीडियो उनकी समाजिक भूमिका पर सवाल उठा रहा है।
Created On :   22 May 2025 9:04 PM IST