Jabalpur News: संगोष्ठियों में उड़ रहा विवि का मजाक, फोल्डर में भोपाल का नाम

संगोष्ठियों में उड़ रहा विवि का मजाक, फोल्डर में भोपाल का नाम
आयोजक संस्था का नाम चल रहा, विवि का कोई अता-पता नहीं

डिजिटल डेस्क,जबलपुर। रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय में इन दिनों पीएम उषा के तहत मिलने वाली राशि से कई संगोष्ठियां और प्रशिक्षण हो रहे हैं। इसमें नियमों और कानूनों की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। आयोजन रादुविवि में हो रहे हैं, लेकिन आयोजक संस्था क्रिस्प है। यही कारण है िक इसके द्वारा जारी किए जा रहे फोल्डर तक में रादुविवि का नाम नहीं है, बल्कि भोपाल के नाम पर ये फोल्डर जारी हो रहे हैं। इस पर आपत्ति जताते हुए विवि के प्राध्यापक खासे नाराज हैं।

प्रधानमंत्री उच्चतर शिक्षा अभियान के तहत रादुविवि को करीब 75 लाख रुपए का अनुमोदन प्राप्त हुआ था। इसमें से 20 लाख लैप्स हो गए और बाकी की रकम कार्यक्रम के बाद प्राप्त होगी। इसके लिए शासन द्वारा सुझाई गई एजेंसी क्रिस्प द्वारा विभिन्न आयोजन िकए जा रहे हैं।

यह राशि विश्वविद्यालय के खाते में सीधे नहीं आने वाली है। इसलिए विवि के अधिकारी इसमें रुचि नहीं ले रहे हैं। यही कारण है िक कार्यक्रम संचालन करने वाली एजेंसी अपनी मनमानी कर रही है। क्रिस्प द्वारा जो फोल्डर जारी किए जा रहे हैं उसे लेकर गुरुवार को विवि में चर्चाएं थीं।

मतदाता सूची पर विवाद

रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय में कर्मचारी संघ की प्राविधिक सदस्यता सूची को लेकर विवाद हो गया है। संघ अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह पटेल ने कुलगुरु को शिकायत सौंपकर आरोप लगाया है कि चुनाव प्रक्रिया के दौरान जल्दबाजी में त्रुटिपूर्ण और भ्रामक प्राविधिक सूची जारी की गई। अध्यक्ष ने चुनाव अधिकारी से आग्रह किया गया है कि सही सदस्यता सूची स्थापना विभाग से प्राप्त कर सत्यापित की जाए, ताकि चुनाव प्रक्रिया पारदर्शी और निष्पक्ष रूप से संपन्न हो सके।

छात्र कल्याण अधिष्ठाता को नोटिस जारी

रादुविवि में युवा उत्सव के दाैरान प्रतिभागियों को हुई परेशानियों को लेकर विधानसभा में विधायक लखन घनघोरिया ने सवाल उठाया था और यह पूछा था कि इन खामियों का जिम्मेदार कौन है। इस पर विवि ने अब जाकर कार्रवाई करते हुए अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रो. विवेक मिश्रा को नोटिस जारी कर दिया है। विवि का यह हाल था कि बाहर जाने वाली टीमों को राशि तक नहीं दी गई थी और टीमें चंदा करके गई थीं।

Created On :   27 Feb 2026 6:54 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story