भाजपा ने किया विरोध प्रदर्शन

PM security lapse - BJP protested
भाजपा ने किया विरोध प्रदर्शन
पीएम सुरक्षा में चूक भाजपा ने किया विरोध प्रदर्शन

डिजिटल डेस्क, कोराडी। फिरोजपुर में विकास योजनाओं का शिलान्यास व एक रैली को संबोंधित करने जा रहे प्रधानमंत्री की सुरक्षा में हुई चूक का कोराड़ी में भाजपा की ओर से विरोध प्रदर्शन किया गया।  कामठी तथा महादुला भाजपा की ओर से भारतमाता चौक में कांग्रेस के खिलाफ प्रदर्शन कर पंजाब के मुख्यमंत्री चन्नी के प्रतीकात्मक पुतले को जूते-चप्पल से मारकर रोष व्यक्त किया गया। विधायक चंद्रशेखर बावनकुले के निर्देश पर विधायक टेकचंद सावरकर के मार्गदर्शन में जिप के पूर्व विरोधी पक्ष नेता अनिल निधान, उमेश रडके, राजेश रंगारी, किशोर बेले, मंगला कारेमोरे की प्रमुख उपस्थिति में कांग्रेस के खिलाफ नारे लगाकर विरोध प्रदर्शन किया गया। इस समय कैलाश  खरबडे, किशोर बर्डे, विशाल चामट, नरेन्द्र धानोले, मनीष मेश्राम, प्रीतम लोहसारवा, हर्षल हिंगलेकर, गोलू वानखेडे, सरिता भोयर, सारिका झोड, पंकज ढोणे, महेश धुडस, संगीता वरठी, देवा सावरकर, अर्चना विपाने, वंदना पौनीकर, उषा कोटगुले, बारमारे ताई, छाया लांडे, अभिजीत ढेंगरे, अंकित तुरळ, विश्वनाथ चौहान, राजेश हरिहर, विक्रांत वाणी, अरुण उजवने, संजय जयस्वाल, सहित भाजपा कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित थे। 

Created On :   9 Jan 2022 1:26 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story