तम्बाकू गुटखा फैक्टरी पर पुलिस का छापा लाखों का माल बरामद

District Mineral Fund is not being used in Gadchiroli!
गड़चिरोली में जिला खनिज निधि का नहीं हो रहा कोई उपयाेग!
तम्बाकू गुटखा फैक्टरी पर पुलिस का छापा लाखों का माल बरामद

डिजिटल डेस्क छतरपुर । तम्बाकू, गुटका की बिक्री पर पूरी तरह से रोक लगाए जाने के बाद भी महाराजपुर में अवैध रूप से संचालित हो रही एक गुटखा फैक्टरी पर पुलिस ने छापा मारकर बड़ी मात्रा में तम्बाकू, गुटका पाऊच जब्त किया है। पुलिस ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली कि महाराजपुर के कुसमा और गुंदाराहार में बड़े पैमाने पर तम्बाकूयुक्त गुटखा पाउच बनाया जा रहा है। सूचना के बाद पुलिस ने दोनों जगहों पर छापा मारकर गुटका बनाने की मशीन व कच्चा माल, गुटखा पाऊच का रैपर व तम्बाकू जब्त किया है। पुलिस ने गुटका फैक्टरी संचालित करने वाले सुरेश चंद्र गुप्ता पिता प्रभूदयाल गुप्ता, व चंद्रशेखर गुप्ता के खिलाफ मामला दर्ज कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया।
लंबे समय से चल रही थी फैक्टरी : पुलिस ने बताया कि सुरेश चंद्र गुप्ता की गुटखा बनाने की फैक्टरी काफी समय से चल रही थी। पुलिस अब यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि फैक्टरी में बना माल कहा बेचा जाता था। गौरतलब है कि जिला प्रशासन द्वारा तम्बाकू गुटखा पाऊच की बिक्री और निर्माण पर पूरी तरह से रोक लगा दिया गया है। उसके बाद भी चोरी छिपे अवैध रुप से फैक्टरी का संचालन किया जा रहा था।
दुकान से की जाती थी बिक्री: पुलिस ने बताया कि फैक्टरी में बनने वाले माल की बिक्री कुसमा स्थित चंद्रशेखर गुप्ता की दुकान से की जाती थी। पुलिस अधीक्षक कुमार सौरभ के निर्देश पर हुई कार्रवाई में महाराजपुर थाना प्रभारी प्रकाश पटेल, एएसआई बीडी राजपूत, श्रीकांत कौशि, आरक्षक राजेंद्र तिवारी, सुनील अरजरिया, अजय कुमार, मिही लाल, बाबूराम व विजय शामिल रहे।
दो लाख का माल जब्त
पुलिस ने दोनों जगहों से तम्बाकू गुटखा, कटी सुपारी, बीड़ी, गुटखा पाउच का रैपर गुटखा बनाने की मशीन तॉल काटे की मशीन सहित दो लाख रुपए से अधिक का माल जब्त किया है। बताया जा रहा है कि गुटखा बनाने की फैक्टरी अवैध रुप से संचालित की जा रही थी। फैक्टरी में बनने वाला माल जिले के आसपास क्षेत्रों में बेचा जाता था।
 

Created On :   1 Jun 2020 10:28 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story