नागपुर भेजी गईं जेल अधिकारी स्वाती साठे

Prison officer Swati Sathe transferred to Nagpur
नागपुर भेजी गईं जेल अधिकारी स्वाती साठे
नागपुर भेजी गईं जेल अधिकारी स्वाती साठे

डिजिटल डेस्क, मुंबई। प्रदेश सरकार ने पुणे की कारागृह उप महानिरीक्षक (मुख्यालय) स्वाति माधव साठे का तबादला कर दिया है। स्वाति अब नागपुर में पूर्व विभाग की कारागृह उप महानिरीक्षक होंगी। प्रदेश सरकार के गृह विभाग ने इस संबंध में शासनादेश जारी किया है। इसके अनुसार स्वाति की नियुक्ति नागपुर में रिक्त पद पर की गई है। अभी तक अमरावती मध्यवर्ती कारागृह के अधीक्षक रमेश कांबले अस्थायी रूप में पूर्व विभाग की कारागृह उप महानिरीक्षक पद संभाल रहे थे। मुंबई की आर्थर रोड जेल में हुई कैदी मंजूला शेट्ये की मौत मामले के आरोपियों को बचाने के मामले में साठे का नाम चर्चा में आया था।   

Created On :   15 Jun 2020 12:52 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story