क्वारेंटाइन -चार दर्जन घरों के लोगों को अंदर बंद कर बाहर से लगा दिया था ताला ,- पूर्व सीएम ने किया ट्वीट तो चार घंटे में ही खुल गए

District Mineral Fund is not being used in Gadchiroli!
गड़चिरोली में जिला खनिज निधि का नहीं हो रहा कोई उपयाेग!
क्वारेंटाइन -चार दर्जन घरों के लोगों को अंदर बंद कर बाहर से लगा दिया था ताला ,- पूर्व सीएम ने किया ट्वीट तो चार घंटे में ही खुल गए

डिजिटल डेस्क  छतरपुर । राजनगर में होम क्वारेंटाइन का पालन नहीं करने वाले लगभग 47 घरों में एसडीएम के निर्देश पर प्रशासन ने बाहर से ताला लगवा दिया था। पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने ट्वीट कर इसे अमानवीय बताया था, इसके बाद ये ताले चार घंटे में ही खोल दिए गए। 
राजनगर एसडीएम स्वप्निल वानखेड़े ने बताया कि जिन 47 लोगों के घरों में ताले लगाए गए थे, वे सभी लोग हाल ही में दिल्ली व अन्य जगहों से खजुराहो और राजनगर में आए हैं। लिहाजा उनकी और आम लोगों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए क्वारेंटाइन किया गया था। लेकिन ये लोग घरों में न रहकर सड़कों पर घूमते थे, और एक दूसरों के घरों में आवाजाही कर लॉकडाउन और कफ्र्यू का उल्लंघन कर रहे थे। बार-बार मना करने के बाद भी जब नहीं माने तो तालाबंदी की कार्रवाई की गई थी। हालांकि इसे शुक्रवार को खोल दिया गया है। गौरतलब है कि ताला लगाने की घटना को अमानवीय बताते हुए जैसे ही प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने ट्वीट किया कि यह लोगों के साथ अमानवीय व्यवहार है। इस तरह की तालाबंदी, निरंकुशता व दमनकारी भरा कदम है। उन्होंने ऐसा करने वाले अधिकारियों के खिलाफ सख्ती से कार्रवाई किए जाने की बात भी कही। पूर्व सीएम द्वारा ट्वीट किए जाने के बाद छतरपुर से लेकर भोपाल तक खलबली मच गई। उसके बाद प्रशासन द्वारा उन लोगों के घरों के ताले आनन-फानन में खुलवाए गए, जिन लोगों के घरों में गुरुवार को ताला लगाया गया। हालांकि प्रशासनिक अधिकारियों का कहना है कि पहले ही ताले खुलवा दिए गए थे।
निर्देशों का करेंगे पालन
इस मामले में कलेक्टर शीलेंद्र सिंह का कहना है कि जिन लोगों के घरों में ताला लगाए गए थे। उन सभी के घरों के ताले खुलवा दिए गए हैं।  कलेक्टर का कहना है कि सभी लोगों ने भरोसा दिया है कि वे अब घर में ही रहेंगे। कलेक्टर का कहना है कि एसडीएम के अधिकार क्षेत्र में है कि अगर कोई शासन के निर्देशों का पालन नहीं करता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई करे। कलेक्टर ने कहा कि सभी के प्रयास से ही अभी तक छतरपुर जिले में एक भी कोरोना पॉजिटिव का मामला नहीं आया है।
क्वारेंटाइन से भागे तीन लोगों पर मामला दर्ज
राजनगर क्षेत्र में क्वारेंटाइन से भागे तीन लोगों के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज किया है। राजनगर थाना प्रभारी आरपी चौधरी ने बताया कि क्वारेंटाइन और कफ्र्यू का उल्लंघन करने पर तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। बताया जा रहा है कि जिन तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। वे भाग कर दूसरी जगहों पर चले गए हंै। पुलिस अब इन लोगों की तलाश कर रही है।
 

Created On :   11 April 2020 1:13 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story