- Dainik Bhaskar Hindi
- City
- Raipur: Financial grant-in-aid will be provided to the affected people due to floods and excessive rainfall.
दैनिक भास्कर हिंदी: रायपुर : बाढ़ एवं अत्यधिक वर्षा से प्रभावितों को आर्थिक अनुदान सहायता करायी जाएगी उपलब्ध

डिजिटल डेस्क रायपुर | रायपुर, 09 जुलाई 2020 छत्तीसगढ़ शासन के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा राज्य के विभिन्न जिलों बाढ़ एवं अतिवृष्टि से प्रभावित होने वाले व्यक्तियों को आर्थिक अनुदान सहायता उपलब्ध कराने के लिए इस वित्तीय वर्ष 2020-21 के लिए राज्य के सभी 28 जिलों के लिए 104 करोड़ 70 लाख रूपए की राशि जारी की गई है। जिले के कलेक्टरों को यह राशि उपलब्ध करा दी गई है। राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा बाढ़ अतिवृष्टि से प्रभावित व्यक्तियों को आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने के लिए रायपुर जिले को तीन करोड़ 4 लाख 92 हजार रूपए, महासमुंद को 3 करोड़ 8 लाख 70 हजार रूपए, धमतरी को 3 करोड़ 4 लाख 92 हजार रूपए तथा गरियाबंदको 3 करोड़ 8 लाख 70 हजार रूपए की राशि उपलब्ध करायी गई है। दुर्ग जिले के लिए 7 करोड़ 91 लाख 20 हजार रूपए, राजनांदगांव के लिए 3 करोड़ 73 लाख 57 हजार रूपए, कबीरधाम के लिए तीन करोड़ 4 लाख 92 हजार रूपए, बालोद के लिए 3 करोड़ 8 लाख 70 हजार रूपए तथा बेमेतरा जिले के लिए 3 करोड़ 8 लाख 70 हजार रूपए बाढ़ एवं अतिवृष्टि से प्रभावित होने वाले लोगों को आर्थिक सहायता के लिए जारी की जा चुकी है। राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा बिलासपुर जिले के लिए 3 करोड़ 8 लाख 70 हजार रूपए, मुंगेली के लिए 10 करोड़ 91 लाख 20 हजार रूपए, जांजगीर चांपा के लिए 3 करोड़ 77 हजार 30 लाख रूपए, कोरबा के लिए 3 करोड़ 8 लाख 70 हजार रूपए, रायगढ़ के लिए 3 करोड़ 73 लाख 57 हजार रूपए तथा गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही जिले के लिए 2 करोड़91 लाख 20 हजार रूपए की राशि उपलब्ध करायी गई है। बस्तर जिले के लिए 3 करोड़ 76 लाख 10 हजार रूपए, दंतेवाड़ा के लिए 3 करोड़ 8 लाख 70 हजार रूपए, बीजापुर के लिए 3 करोड़ 4 लाख 92 हजार रूपए, सुकमा के लिए दो करोड़ 91 लाख 20 हजार रूपए, कोण्डागांव के लिए 3 करोड़ 8 लाख 70 हजार रूपए तथा कांकेर के लिए 3 करोड 76 लाख 10 हजार रूपए, नारायणपुर के लिए 2 करोड़ 77 हजार 48 हजार रूपए की राशि जारी की गई हैं। इसी तरह सरगुजा के लिए 3 करोड़ 76 लाख 10 हजार रूपए, सूरजपुर के लिए 3 करोड़ 72 लाख 40 हजार रूपए, जशपुर के लिए 3 करोड़ 69 हजार 80 हजार रूपए तथा कोरिया जिले के लिए 3 करोड़ 8 लाख 70 हजार रूपए की राशि बाढ़ एवं अत्यधिक वर्षा से प्रभावित होने पर पीड़ितों को आर्थिक अनुदान सहायता उपलब्ध कराने के लिए राशि जारी की जा चुकी है। क्रमांक 2423/चौधरी
भोपाल: रबीन्द्रनाथ टैगोर विश्वविद्यालय में पांचवां वूमेन एक्सीलेंस अवॉर्ड
डिजिटल डेस्क, भोपाल। रबीन्द्रनाथ टैगोर विश्वविद्यालय के वूमेन डेवलपमेंट सेल द्वारा 5वां वूमेन एक्सिलेंस अवार्ड का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि सुश्री अनुभा श्रीवास्तव (आईएएस), कमिश्नर, हैंडलूम एंड हैंडीक्राफ्ट विभाग, मध्य प्रदेश , विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉ रूबी खान, डायरेक्टर, डायरेक्टोरेट आफ हेल्थ सर्विसेज, सुश्री रवीशा मर्चेंट, प्रिंसिपल डिजाइनर, ट्रीवेरा डिजाइंस, बट ब्रहम प्रकाश पेठिया कुलपति आरएनटीयू उपस्थित थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. अदिति चतुर्वेदी वत्स, प्रो-चांसलर, आरएनटीयू एंड डायरेक्टर, आइसेक्ट ग्रुप आफ यूनिवर्सिटीज ने की।
इस अवसर पर सुश्री अनुभा श्रीवास्तव ने महिलाओं को अपनी बात रखने एवं निर्णय क्षमता को विकसित करने पर जोर दिया। महिलाओं को अपने व्यक्तिगत विकास की जिम्मेदारी लेने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने महिला सशक्तिकरण पर भी अपने विचार साझा किए। डॉ. अदिति चतुर्वेदी वत्स ने कहा कि हम सभी जानते हैं कि हमारे जीवन में महिलाओं का एक अहं रोल होता है। चाहे वो रोल हमारी मां के रूप में हो या फिर बहन या पत्नी के रूप में। हमें हर रूप में महिला का साथ मिलता है। लेकिन ऐसा काफी कम होता है जब हम इन्हें इनके कार्य के लिए सम्मानित करते हैं। ऐसे में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस हमें यह अवसर देता है कि हम अपने जीवन की महिलाओं को उनके कार्यों और उनके रोल के लिए सम्मानित करें। इसी तारतम्य में आरएनटीयू पांचवां वूमेन एक्सीलेंस अवॉर्ड से इन्हें सम्मानित कर रहा है।
डॉ रूबी खान ने महिलाओं के स्वास्थ्य संबंधी जानकारी एवं अपने स्वास्थ्य का ध्यान कैसे रखें इसकी जानकारी दी। वहीं सुश्री रवीशा मर्चेंट ने महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त रहने एवं किसी भी परिस्थिति पर हार ना मानना एवं परिवार और काम में संतुलन बनाए रखने के विषय में विस्तृत जानकारी दी। डॉ ब्रम्ह प्रकाश पेठिया ने देश की बढ़ती जीडीपी में महिलाओं का अहम योगदान माना। उन्होंने बताया कि जल थल एवं हवाई सीमा में भी विशेष योगदान महिलाएं दे रही हैं।
कार्यक्रम में रायसेन और भोपाल जिले की शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को वूमेन एक्सीलेंस अवार्ड से नवाजा गया। साथ ही पूर्व में आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं में विजेता महिलाओं को भी पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम के अंत में डॉ संगीता जौहरी, प्रति-कुलपति, आरएनटीयू ने सभी का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संयोजन एवं समन्वयन नर्सिंग एवं पैरामेडिकल विभाग की अधिष्ठाता एवं महिला विकास प्रकोष्ठ की अध्यक्ष डॉ मनीषा गुप्ता द्वारा किया गया। मंच का संचालन डॉ रुचि मिश्रा तिवारी ने किया।
खबरें और भी हैं...
दैनिक भास्कर हिंदी: रायपुर : मुख्यमंत्री से कुंभकार समाज के प्रतिनिधि मंडल ने मुलाकात की
दैनिक भास्कर हिंदी: रायपुर : पौधरोपण 31 जुलाई तक करें पूर्ण - वन मंत्री श्री अकबर
दैनिक भास्कर हिंदी: रायपुर : मंत्री गुरू रूद्रकुमार ने स्वेच्छानुदान मद से दिए 7.05 लाख रूपए
दैनिक भास्कर हिंदी: रायपुर : राज्य में आज 32 हजार 650 जरूरतमंदों को मिला निःशुल्क भोजन व खाद्यान्न पैकेट
दैनिक भास्कर हिंदी: रायपुर : ‘गोधन न्याय योजना‘: गावों मे अतिरिक्त आमदनी का जरिया