राजनांदगांव : कोरोना सुरक्षा सप्ताह 16 से 22 अक्टूबर तक प्रत्येक दिवस सामाजिक भागीदारिता से विशेष गतिविधियां होंगी आयोजित

District Mineral Fund is not being used in Gadchiroli!
गड़चिरोली में जिला खनिज निधि का नहीं हो रहा कोई उपयाेग!
राजनांदगांव : कोरोना सुरक्षा सप्ताह 16 से 22 अक्टूबर तक प्रत्येक दिवस सामाजिक भागीदारिता से विशेष गतिविधियां होंगी आयोजित

डिजिटल डेस्क, राजनांदगांव। 15 अक्टूबर 2020 कलेक्टर श्री टोपेश्वर वर्मा के मार्गदर्शन में कोरोना संक्रमण एवं बचाव तथा रोकथाम के लिए 16 अक्टूबर 2020 से 22 अक्टूबर 2020 तक राजनांदगांव जिले में कोरोना सुरक्षा सप्ताह का अयोजन किया जाएगा। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मिथलेश चौधरी ने बताया कि जिले के प्रत्येक ग्राम, नगर पंचायत, नगर पालिका एवं नगर पालिक निगम में सप्ताह के प्रत्येक दिवस सामाजिक भागीदारिता से विशेष गतिविधियां आयोजित की जाएगी। कोरोना सुरक्षा सप्ताह के पहले दिन 16 अक्टूबर को मास्क दिवस मनाया जाएगा। कोई भी व्यक्ति बिना मास्क के घर से बाहर नहीं निकलेगें। दूसरे दिवस 17 अक्टूबर को शपथ दिवस मनाया जाएगा। बाहर निकलेंगे तो मास्क लगायेंगे, सामाजिक दूरी बनाकर रहेंगें। हाथों को साबुन से धोते रहें। वार्डवार शपथ लेना है। तीसरे दिन 18 अक्टूबर को रंगोली दिवस मनाया जाएगा। घर-घर रंगोली, मास्क लगाये काम पर जायें। चौथे दिन 19 अक्टूबर को दीप दिवस मनाया जाएगा। घर-घर दीया जलायें, मास्क लगाये कोरोना से बचने की रोशनी फैलायें। पांचवें दिन 20 अक्टूबर को हस्ताक्षर अभियान दिवस मनाया जाएगा। मास्क लगायेंगें, दूरी बनाकर रहेंगें। हाथों को साबुन से धोते रहें। चौक चौराहों पर हस्ताक्षर अभियान। छठवें दिन 21 अक्टूबर को स्लोगन लेखन प्रतियोगिता दिवस मनाया जाएगा। वार्डों में गतिविधियां। सातवें दिन 22 अक्टूबर को कोरोना रोकथाम हेतु स्व: संदेश दिवस मनाया जाएगा। जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक, जिला प्रशासन द्वारा। डॉ. मिथलेश चौधरी ने जिले के नागरिकों से घर से निकलते समय अनिवार्य रूप से मास्क पहनने एवं शारीरिक दूरी तथा हाथों को सैनेटाईज करने के नियमों का पालन करते रहने की अपील की है। उन्होंने कहा है कि सभी लोग सुरक्षित रहें अपना ख्याल रखें। मॉस्क लगायेे हाथों को सैनेटाईज करते रहें और सोशल डिस्टेंसिंग बनाए रखें । सर्दी, खांंसी, बुखार, स्वाद में कमी, गंध में कमी, दस्त आदि की शिकायत होने पर 24 घंटे में कोरोना की जांच अवश्य करवाने कहा है। 

Created On :   16 Oct 2020 9:53 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story