राजनांदगांव : सचिव कृषि डॉ. एम. गीता ने अधिकारियों के कार्यों की समीक्षा की

District Mineral Fund is not being used in Gadchiroli!
गड़चिरोली में जिला खनिज निधि का नहीं हो रहा कोई उपयाेग!
राजनांदगांव : सचिव कृषि डॉ. एम. गीता ने अधिकारियों के कार्यों की समीक्षा की

डिजिटल डेस्क, राजनांदगांव। 08 नवम्बर 2020 सचिव कृषि एवं जैव प्रौद्योगिकी, कृषि उत्पादन आयुक्त डॉ. एम. गीता ने सर्किट हाऊस में कृषि, उद्यानिकी, पशुपालन, मत्स्य पालन एवं अन्य संबंधित अधिकारियों की बैठक ली और कार्यों की समीक्षा की। इस अवसर पर कलेक्टर श्री टोपेश्वर वर्मा, जिला पंचायत सीईओ श्रीमती तनुजा सलाम उपस्थित थे। सचिव कृषि डॉ. गीता ने कहा कि राजनांदगांव में सामुदायिक समूह बहुत अच्छी तरह कार्य कर रहे हंै। महिला स्व-सहायता समूह को मदद मिलना चाहिए। इसके लिए कुछ दिन कड़ी मेहनत करनी होगी और महिलाओं को तथा अपने स्टॉफ को प्रेरित करना होगा। उन्होंने कहा कि अगर आप ठान ले कि यह कार्य करना है, तो रास्ते मिलेंगे। यहां सरपंच, सचिव, समुदाय सभी सक्रिय है। ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाएं अपनी आजीविका के लिए गौठान में अच्छा कार्य कर रहीं हैं। उन्होंंने उनके लिए एक्टीविटी सेंटर का निर्माण करने के लिए कहा। महिलाएं वर्मी कम्पोस्ट के अलावा गोबर से दीया, अगरबत्ती, गोबर की लकड़ी जैसी वस्तुएं बना सकती है। कलेक्टर श्री वर्मा ने उन्हें बताया कि 10 लाख रूपए की राशि में गोबर की लकड़ी बनाने की मशीन का विक्रय किया जा रहा है। उन्होंने दुर्ग संभाग के अधिकारी तथा जिले के कृषि, उद्यानिकी, पशुपालन, मत्स्य पालन एवं कृषि विज्ञान केन्द्र के अधिकारियों को समन्वय तरीके से कार्य करने कहा। इस अवसर पर संचालक कृषि, नगर निगम आयुक्त श्री चंद्रकांत कौशिक, संयुक्त संचालक दुर्ग श्री आरके राठौर, उप संचालक श्री जीएस धु्रर्वे, एसडीएम राजनांदगांव श्री मुकेश रावटे, जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक के सीईओ श्री सुनील वर्मा, सहायक संचालक उद्यानिकी श्री राजेश शर्मा, जनपद सीईओ श्री गोपाल कंवर, सहायक संचालक पशुपालन सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

Created On :   9 Nov 2020 7:47 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story