- भारत और चीन की आर्मी के बीच 9वें दौर की वार्ता, फ्रिक्शन पॉइंट से सैनिकों के डिसएंगेजमेंट पर चर्चा
- ट्रैक्टर रैली में गड़बड़ी फैलाने की पाक की साजिश, दिल्ली पुलिस ने 308 ट्विटर हैंडल का पता लगाया
- प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली को पार्टी ने निकाला गया, संविधान को ताक पर रखकर भंग की थी संसद
- किसानों को मिली गणतंत्र दिवस पर ट्रैक्टर रैली निकालने की अनुमति, शर्तों का करना होगा पालन
- शादी के बंधन में बंधे वरुण और नताशा, सोशल मीडिया लिखा-जीवन भर का प्यार अब ऑफिशियल हो गया
रांची: भारत की जीत के बाद धोनी ने की टीम से मुलाकात

हाईलाइट
- टेस्ट सीरीज की जीत के जश्न में धोनी हुए शामिल
- टीम कोच रवि शास्त्री और BCCI ने ट्वीट कर किया फोटो शेयर
- भारत ने साउथ अफ्रीका को 3 मैच की टेस्ट सीरीज में दिया क्लीन स्वीप
डिजिटल डेस्क, रांची। टेस्ट सीरीज में आज (मंगलवार) भारत द्वारा साउथ अफ्रीका क्लीन स्वीप दिया। इसके बाद भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) स्टेडियम पहुंचे। जहां धोनी ने टीम के अपने साथियों और कोच रवि शास्त्री से मुलाकात की।
इस दौरान रवि शास्त्री ने धोनी के साथ अपने ट्वीट में एक फोटो शेयर की है। साथ ही उन्होंने लिखा कि 'सीरीज में बेहतरीन जीत के बाद इस महान भारतीय खिलाड़ी को देखकर अच्छा लगा।'
Great to see a true Indian legend in his den after a fantastic series win #Dhoni#TeamIndia#INDvsSApic.twitter.com/P1XKR0iobZ
— Ravi Shastri (@RaviShastriOfc) October 22, 2019
वहीं मैच जीतने के बाद अपनी टीम से मिलने पहुंचे धोनी को भारत के स्पिन गेंदबाज शाहबाज नदीम के साथ मिलते हुए भी देखा गया। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) द्वारा भी इसकी एक फोटो ट्वीट करके शेयर की गई है।
Look who's here pic.twitter.com/whS24IK4Ir
— BCCI (@BCCI) October 22, 2019
भारत की दमदार जीत
तीन मैचों की टेस्ट सीरीज में विराट बिग्रेड ने साउथ अफ्रीका को 3-0 से हरा दिया है। रांची में खेले गए आखिरी मैंच में भारत ने अफ्रीका को पारी और 202 रनों से हराया। भारतीय टीम ने पहली बार दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ किसी टेस्ट सीरीज में सारे मैच में जीत हासिल की है। वहीं टीम इंडिया की अफ्रीका पर सबसे बड़ी जीत है। पिछले मैच में भारत ने एक पारी और 137 रनों से जीत दर्ज की थी। रोहित शर्मा को मैन ऑफ द सीरीज और मैन ऑफ द मैच अवॉर्ड दिया गया।
11th straight series win at home for #TeamIndia
— BCCI (@BCCI) October 22, 2019
Upwards & onwards from here on @Paytm#INDvSApic.twitter.com/kPHAiiDdo0
फॉलोऑन का सामना करते हुए मेहमान टीम अपनी दूसरी पारी में महज 133 रनों पर सिमट गई। भारत ने अपनी पहली पारी नौ विकेट पर 497 रन बनाकर घोषित की थी जबकि दक्षिण अफ्रीका महज 162 रनों पर ढेर हो गई और उसे फॉलोऑन झेलना पड़ा था। मैच के चौथे दिन भारत ने ज्यादा समय नहीं लिया और 12 गेंदों के अंदर ही दक्षिण अफ्रीका के अखिरी दो बल्लेबाजों को पवेलियन भेज दिया।
कमेंट करें
ये भी पढ़े
Real Estate: खरीदना चाहते हैं अपने सपनों का घर तो रखे इन बातों का ध्यान, भास्कर प्रॉपर्टी करेगा मदद

डिजिटल डेस्क, जबलपुर। किसी के लिए भी प्रॉपर्टी खरीदना जीवन के महत्वपूर्ण कामों में से एक होता है। आप सारी जमा पूंजी और कर्ज लेकर अपने सपनों के घर को खरीदते हैं। इसलिए यह जरूरी है कि इसमें इतनी ही सावधानी बरती जाय जिससे कि आपकी मेहनत की कमाई को कोई चट ना कर सके। प्रॉपर्टी की कोई भी डील करने से पहले पूरा रिसर्च वर्क होना चाहिए। हर कागजात को सावधानी से चेक करने के बाद ही डील पर आगे बढ़ना चाहिए। हालांकि कई बार हमें मालूम नहीं होता कि सही और सटीक जानकारी कहा से मिलेगी। इसमें bhaskarproperty.com आपकी मदद कर सकता है।
जानिए भास्कर प्रॉपर्टी के बारे में:
भास्कर प्रॉपर्टी ऑनलाइन रियल एस्टेट स्पेस में तेजी से आगे बढ़ने वाली कंपनी हैं, जो आपके सपनों के घर की तलाश को आसान बनाती है। एक बेहतर अनुभव देने और आपको फर्जी लिस्टिंग और अंतहीन साइट विजिट से मुक्त कराने के मकसद से ही इस प्लेटफॉर्म को डेवलप किया गया है। हमारी बेहतरीन टीम की रिसर्च और मेहनत से हमने कई सारे प्रॉपर्टी से जुड़े रिकॉर्ड को इकट्ठा किया है। आपकी सुविधाओं को ध्यान में रखकर बनाए गए इस प्लेटफॉर्म से आपके समय की भी बचत होगी। यहां आपको सभी रेंज की प्रॉपर्टी लिस्टिंग मिलेगी, खास तौर पर जबलपुर की प्रॉपर्टीज से जुड़ी लिस्टिंग्स। ऐसे में अगर आप जबलपुर में प्रॉपर्टी खरीदने का प्लान बना रहे हैं और सही और सटीक जानकारी चाहते हैं तो भास्कर प्रॉपर्टी की वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।
ध्यान रखें की प्रॉपर्टी RERA अप्रूव्ड हो
कोई भी प्रॉपर्टी खरीदने से पहले इस बात का ध्यान रखे कि वो भारतीय रियल एस्टेट इंडस्ट्री के रेगुलेटर RERA से अप्रूव्ड हो। रियल एस्टेट रेगुलेशन एंड डेवेलपमेंट एक्ट, 2016 (RERA) को भारतीय संसद ने पास किया था। RERA का मकसद प्रॉपर्टी खरीदारों के हितों की रक्षा करना और रियल एस्टेट सेक्टर में निवेश को बढ़ावा देना है। राज्य सभा ने RERA को 10 मार्च और लोकसभा ने 15 मार्च, 2016 को किया था। 1 मई, 2016 को यह लागू हो गया। 92 में से 59 सेक्शंस 1 मई, 2016 और बाकी 1 मई, 2017 को अस्तित्व में आए। 6 महीने के भीतर केंद्र व राज्य सरकारों को अपने नियमों को केंद्रीय कानून के तहत नोटिफाई करना था।