संयुक्त अभियान में बड़ी कार्रवाई: दिल्ली से लेकर झारखंड तक आतंकवाद पर जोरदार तमाचा, ISIS का 1 आतंकी गिरफ्तार, 8 संदिग्ध भी दबोचे

- आतंक के खिलाफ ताबड़तोड़ एक्शन
- संयुक्त अभियान में कई संदिग्ध आतंकी गिरफ्तार
- पुलिस सूत्रों से मिली बड़ी जानकारी
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दिल्ली से लेकर झारखंड तक आतंकवाद के खिलाफ जबरदस्त कार्रवाई की जा रही है। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल और झारखंड एटीएस ने ज्वाइंट ऑपरेशन के तहत रांची से ISIS के एक संदिग्ध आतंकवादी को गिरफ्तार किया है। उसके पास के कई खतरनाक हथियार और विस्फोटक बरामद किया गया है। वहीं, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से भी एक संदिग्ध आतंकी को पकड़ा है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, इस वक्त ताबड़तोड़ छापेमारी जारी है जिसमें अब तक 8 संदिग्ध आतंकियों को दबोचा गया है।
रांची से एक संदिग्ध आतंकी गिरफ्तार
पुलिस सूत्रों ने बताया कि दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल, झारखंड एटीएस और रांची पुलिस के संयुक्त अभियान में झारखंड के रांची के इस्लामनगर इलाके से एक संदिग्ध ISIS आतंकवादी अजहर दानिश को गिरफ्तार किया गया है। उसके खिलाफ दिल्ली में एक मामला दर्ज था, जिसके आधार पर दिल्ली स्पेशल सेल उसकी तलाश कर रही थी। उससे पूछताछ की जा रही है।
A suspected ISIS terrorist, Azhar Danish arrested from Islamnagar area of Ranchi in Jharkhand in a joint operation by Delhi Police Special Cell, Jharkhand ATS and Ranchi Police. He had a case registered against him in Delhi, based on which the Delhi Special Cell was on the…
— ANI (@ANI) September 10, 2025
दिल्ली से भी गिरफ्तारी
दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल और केंद्रीय एजेंसियों की संयुक्त छापेमारी में दिल्ली में एक और संदिग्ध आतंकवादी गिरफ्तार हुआ है। 8 जगहों पर छापेमारी चल रही है और लगभग 8 संदिग्धों को पकड़ा गया है। उनसे पूछताछ की जा रही है- दिल्ली पुलिस सूत्र
Created On :   10 Sept 2025 10:50 AM IST