इस स्टेशन से उड़ेगा विमान: राष्ट्रपति द्रौपदी मूर्मु भारतीय वायुसेना के LCG प्रचंड हेलिकॉप्टर में तीसरी उड़ान भरने को तैयार, केंद्रीय रक्षा मंत्रालय ने की पुष्टि

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। सुखोई और राफेल के बाद अब राष्ट्रपति द्रौपदी मूर्मु LCG प्रचंड हेलिकॉप्टर में उड़ान भरेंगी। यह उनकी उड़ान शुक्रवार को जैसलमेर में होने वाली है। इस दौरान उनके साथ एयर चीफ एपी सिंह भी उड़ान भरेंगे, जो दूसरे हेलिकॉप्टर में होंगे। इसकी पुष्टि केंद्रीय रक्षा मंत्रालय ने कही है। इसे मंत्रालय ने वायुसेना की बड़ी फायर पावर डेमो एक्सरसाइज वायुशक्ति बताया है। उसने यह भी बताया कि इसकी समीक्षा भी राष्ट्रपति करने वाली है।
यह भी पढ़े -पीएम फ्रेडरिक्सन ने 7 महीने पहले घोषणा करने का किया दावा, क्या ग्रीनलैंड के मुद्दे पर मिली सफलता?
पिछली उड़ान का अनुभव
द्रौपदी मुर्मू ने इससे पहले अंबाला में राफेल फाइटर जेट उड़ाया था। इस दौरान उनका कहना था कि शक्तिशाली राफेल विमान की पहली उड़ान है, जो मैंने राष्ट्र की क्षमताओं के प्रति गर्व का भाव और गहरा अनुभव किया है।
राष्ट्रपति के आधिकारिक वेबसाइट ने बताया कि 29 अक्टूबर, 2025 को राष्ट्रपति मुर्मू ने उड़ान भरी थी। वह भारतीय वायुसेना के दो लड़ाकू विमानों में उड़ान भरने वाली पहली राष्ट्रपति बन गई है। इससे पहले उन्होंने सुखोई 30 एमकेआई में 2023 में उड़ान भरी थी। यह उड़ान उन्होंने अंबाला एयरफोर्स स्टेशन से भरी थी। यहां पर फ्रांस के डसॉल्ट एविएशन फैसिलिटी से राफेल विमान लाए गए थे।
यह भी पढ़े -राष्ट्रपति ट्रंप के दावे पर बोले तहसीन पूनावाला, 'ऑपरेशन सिंदूर में शहबाज शरीफ की जान को था खतरा'
30 मिनट में लगभग 200 किमी की दूरी की तय
बताते चले कि भारतीय राष्ट्रपति सशस्त्र बलों के सर्वोच्च कमांडर होते हैं। पिछले साल द्रोपदी मुर्मू ने 30 मिनट में लगभग 200 किमी की दूरी तय की थी। इस दौरान विमान को 17 स्क्वाड्रन के कमांडिंग ऑफिसर ग्रुप कैप्टन अमित गेहानी ने कमान संभाली थी। इस समय विमान ने समुद्र तल से लगभग 15 हजार फीट की उंचाई पर लगभग 700 किमी प्रति घंटे की गति से रफतार पकड़ी थी।
इस दौरान राष्ट्रपति ने एक नोट लिखा था, जिसमें उन्होंने अंबाला वायुसेना स्टेशन के आकार को लेकर खुशी जाहिर की थी। उन्होंने आगे बताया कि राफेल में उड़ान भरना एक अविस्मरणीय अनुभव बताया था। साथ ही उन्होंने इस स्टेशन के पूरे दल को बधाई भी दी थी।
Created On :   27 Feb 2026 1:01 AM IST













