लखनऊ नीला ड्रम हत्याकांड: अक्षत की बहन को पिता की हत्या के बारे में पता था? पुलिस पूछताछ में हुए कई चौंकाने वाले खुलासे

अक्षत की बहन को पिता की हत्या के बारे में पता था? पुलिस पूछताछ में हुए कई चौंकाने वाले खुलासे
लखनऊ में पिता की हत्या करने के आरोप में 21 साल के अक्षत से पूछताछ जारी है। उसने पहले अपने पिता को गोली मारी और बाद में शव के टुकड़े-टुकड़े कर नीले ड्रम में छिपाया।

डिजिटल डेस्क, लखनऊ। लखनऊ नीला ड्रम हत्याकांड चर्चा का विषय बना हुआ है। पिता को गोली मारने के बाद शव के टुकड़े-टुकड़े करने के आरोपी अक्षत सिंह (21 वर्ष) से पुलिस पूछताछ कर रही है। इस दौरान कई चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं। बता दें कि, गिरफ्तार करने के बाद उसे पुलिस रिमांड पर भेजा दिया गया है। तो चलिए जानते हैं पूछताछ में केस के क्या-क्या पहलू निकल कर सामने आए हैं?

अक्षत ने मंगाई थी चाकू

न्यूज रिपोर्ट में पुलिस सूत्रों के हवाले से बताया कि, अक्षत ने पुलिस से कहा कि पिता पर गोली चलाने से पहले बाप-बेटे में जमकर कहा-सुनी हुई थी। पहले पिता ने राइफल दिखाई पर वापस अपनी जगह रख दी। लेकिन इसके बाद अक्षत ने राइफल उठा कर सीधे गोली दाग दी। पुलिस के मुताबिक, घटना पहले से प्लान्ड नहीं लगती है। ऐसा इसलिए क्योंकि पिता की मौत के बाद अक्षत ने यानि अगले दिन अक्षत ने ऑनलाइन चाकू मांगवाया था।

बाजार से आरी खरीदी

जानकारी के अनुसार, अक्षत ने चाकू से शव के टुकने करने की कोशिश की लेकिन वह ऐसा कर न सका। इसके बाद वह अपने काम को अंजाम देने के लिए बाजार से आरी लेकर आया और पिता की डेड बॉडी के हाथ-पैर काटे। इसके बाद उनसे उन्हें अलग-अलग पैकेट में रखा और सुनसान जगह ठिकाने लगा आया। इसके अलावा सिर और धड़ को घर में उपस्थित नीले रंग के ड्रम में छिपा दिया। शव से बदबू न आए इसके लिए उसने कपड़े और रजाई से ढ़कने का प्रयास किया।

सबूत कैसे मिटाने हैं? वेब सीरीज से सीखा

न्यूज रिपोर्ट के मुताबिक, पूछताछ में एक हैरान करने वाली बात सामने आई है। बताया जा रहा है कि अक्षत ने सबूत मिटाने के लिए हाल में देखी 'वध' वेब सीरीज की मदद ली। घटना के दौरान अक्षत की बहन दूसरे कमरे में उपस्थित थी। शोर को सुन कर वह कमले में आई। बहन को देखते ही आरोपी ने कहा 'आई विल हैंडल दिस'। इसी के साथ, बहन को मामले से दूरी बनाए रखने के लिए भी कहा।

Created On :   26 Feb 2026 9:37 AM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story