उत्तर प्रदेश: ब्राह्मण समाज ने स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के समर्थन में किया विरोध, FIR दर्ज करवाने वाले को बताया फ्रॉड

डिजिटल डेस्क, लखनऊ। शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती के खिलाफ दर्ज FIR के विरोध में लगातार ब्राह्मण समाज के लोग सामने आ रहे हैं। इसकी क्रम में शामली जनपद में ब्राह्मण समाज ने भारी विरोध जताया है। लोगों ने जिला कलेक्ट्रेट तक पहुंचकर जोरदार विरोध किया। इसके साथ ही इस पूरे मामले की उच्च स्तरीय व निष्पक्ष कराने के लिए ज्ञापन सौंप।
यह भी पढ़े -'बीजेपी ने आवाज नहीं सुनी बल्कि कुचलने की...' यौन शोषण के आरोप पर बोले अविमुक्तेश्वरानंद, यूपी सरकार पर जमकर साधा निशाना
'आशुतोष ब्रह्मचारी फ्रॉड'
ब्राह्मण समाज के जिलाध्यक्ष प्रेम शंकर कोठारी ने बताया कि शंकराचार्य पर लगाए गए सभी आरोप गलत है। इसके साथ ही उन्होंने उनपर एफआईआर दर्ज कराने वाले आशुतोष ब्रह्मचारी को फ्रॉड बताया है और कहा कि वह कोई महाराज नहीं है। इस दौरान उन्होंने सरकार से अपील करते हुए इस मामले की तत्काल और निष्पक्ष जांच करवाने की बात कही है, ताकि 'दूध का दूध और पानी का पानी' हो सके।
हिंदुओं को किया जा रहा प्रताड़ित
ब्राह्मण नेता ओम प्रकाश शर्मा ने इस मामले में गहरी नाराजगी जताई है और कहा कि देश में चार शंकराचार्य होते हैं, जो हिंदुओं के लिए सर्वोपरि और पूजनीय होते हैं। उन्होंने पवित्र माघ मेले में शंकराचार्या और उनके शिष्यों को रोके जाने वाली घटना को बेहद निंदनीय बताया है। उन्होंने कटाक्ष किया और कहा कि सरकार खुद को हिंदुओं की बताती है, लेकिन उसी के राज में हिंदुओं के सर्वोच्च धर्मगुरु को प्रताड़ित और अपमानित करने का काम किया जा रहा है।
यह भी पढ़े -स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती के समर्थन में फलाहारी बाबा, आरोप लगाने वाले खिलाफ किया बड़ा ऐलान
गै-हत्या के खिलाफ उठाई आवाज
ब्राह्मण नेता ने आरोप लगाते हुए कहा कि जब शंकराचार्य ने गौ-हत्या के खिलाफ आवाज उठाई तो तभी से उनके खिलाफ इस प्रकार का षड्यंत्र रचा जा रहा है। क्योंकि वह एक गैर-राजनीतिक व्यक्तित्व है। वे सिर्फ धर्म की बात करते हैं, जो ठीक भी है।
Created On :   26 Feb 2026 1:04 AM IST













