Vice President Visit Kashmir: उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन का कश्मीर दौरा, श्रीनगर में सुरक्षा को लेकर गतिविधियां तेज, घर-घर पहुंचकर की जा रही चेकिंग

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भारत के उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन 26 फरवरी, 2026 को कश्मीर के दौरान पर पहुंने वाले है। इसके लिए श्रीनगर शहर में उनकी सुरक्षा को लेकर गतिविधियां तेज हो गई है। उपराष्ट्रपति आगामी गुरुवार को कश्मीर यूनिवर्सिटी में सालाना कॉन्वोकेशन सेरेमनी में शामिल होंगे। उनके दौरे को ध्यान में रखते हुए पुलिस ने कश्मीर यूनिवर्सिटी और डल झील के आसपास के इलाकों में रेड जोन घोषित कर दिया है।
यह भी पढ़े -उपराष्ट्रपति ने दार्जिलिंग के युवा डेलीगेशन से की बातचीत, सांस्कृतिक विरासत को बचाने की अपील
सुरक्षा के कड़े इंतजाम
अधिकारियों ने उनकी सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए कड़े इंतजाम किए हैं। जिसमें खासकर हजरतबल में यूनिवर्सिटी कैंपस के भीतर और आसपास के इलाकों में कड़ी निगरानी की जा रही है। इस हाई-प्रोफाइल इवेंट को सरल बनाने के लिए कई स्तर की सिक्योरिटी बनाई गई हैं।
शहर के खास क्षेत्रों जैसे यूनिवर्सिटी जाने वाले रास्तों पर पुलिस और पैरामिलिट्री फोर्स को तैनात कर दिया गया है। सुरक्षाकर्मी एहतियात के तौर पर शहर के बड़े चौराहों पर गाड़ियों की कड़ी चेकिंग की जा रही है। साथ ही आने जाने वालों की तलाशी ली जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि शहर के कई एंट्री और एग्जिट पॉइंट पर चेकपॉइंट बनाए गए हैं, ताकि गाड़ियों की रैंडम चेकिंग की जा सके। वहीं, एक सीनियर पुलिस अधिकारी ने बताया कि VVIPs के दौरे के दौरान स्टैंडर्ड प्रोटोकॉल के अंतर्गत सिक्योरिटी चेकिंग में इजाफा कर दिया गया है। उनकी सुरक्षा पक्की करने के लिए सभी जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं।
यह भी पढ़े -उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन ने CSR को बताया राष्ट्रीय प्रगति का केंद्र, संविधान के तमिल-गुजराती संस्करण का किया विमोचन
हथियारबंद लोगों की मौजूदगी
मिली जानकारी के मुताबिक, सिक्योरिटी फोर्स ने रविवार देर शाम और सोमवार सुबह के समय श्रीनगर के कई इलाकों में घेराबंदी करके सर्च ऑपरेशन किया। इसको लेकर अधिकारियों ने बताया कि सेंसिटिव रिहायशी इलाकों में घर-घर पहुंचकर चेकिंग की गई। हालांकि, इस ऑपरेशन के दौरान कोई भी बड़ी घटना सामने नहीं आई थी, लेकिन शहर के कुछ इलाकों में हथियारबंद लोगों की मौजूदगी पाई गई थी। इससे माहौल गर्म हो गया था।
Created On :   25 Feb 2026 12:05 AM IST












