'किसान महा चौपाल': भोपाल में केंद्र सरकार पर जमकर गरजे राहुल गांधी, भारत-अमेरिकी ट्रेड डील को फिर से बताया किसान विरोधी समझौता

भोपाल में केंद्र सरकार पर जमकर गरजे राहुल गांधी, भारत-अमेरिकी ट्रेड डील को फिर से बताया किसान विरोधी समझौता
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी मंगलवार को मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल पहुंचे। इस दौरान उन्होंने भोपाल में आयोजित 'किसान महा चौपाल' में किसानों को संबोधित किया।

डिजिटल डेस्क, भोपाल। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी मंगलवार को मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल पहुंचे। इस दौरान उन्होंने भोपाल में आयोजित 'किसान महा चौपाल' में किसानों को संबोधित किया। बता दें, यह चौपाल भारत-अमेरिका के बीच अंतरिम व्यापार समझौते के विरोध में आयोजित किया गया था। यह आयोजन कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और कांंग्रेस नेता राहुल गांधी के नेतृत्व में किया गया है।

भारत-ट्रेड डील को लेकर राहुल गांधी ने केंद्र सरकार पर साधा निशाना

जनसभा को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने कहा, 'पहली बार लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष को बोलने नहीं दिया गया। मुझे बोलने नहीं दिया गया।' इस दौरान मंच से राहुल गांधी ने जनरल नरवणे की किताब का जिक्र किया। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला बोला।

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष ने कहा, 'किताब में नरवणे जी ने साफ लिखा कि जब चीन के टैंक हिंदुस्तान की बाउंड्री के अंदर आ रहे थे तो उन्होंने राजनाथ सिंह जी को फोन किया और उनसे पूछा मेरा ऑर्डर क्या है?' राहुल गांधी ने कहा कि जब चीन को जवाब देने का वक्त आया तब पीएम मोदी गायब हो गए।

इस दौरान राहुल गांधी ने केंद्र सरकार को भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर जमकर घेरा। उन्होंने कहा, " हिंदुस्तान और अमेरिका का जो समझौता है वो चार महीने से रूका हुआ था। क्यों रूका था, कृषि की वजह से। हिंदुस्तान की सरकार नहीं चाहती थी कि अमेरिका की बड़ी-बड़ी कंपनियां सोया, कपास, भुट्टा हिंदुस्तान में बेच पाएं, दाल हिंदुस्तान में बेच पाएं। यहां का कोई किसान, राजनेता नहीं चाहता और हिंदुस्तान की सरकार भी नहीं चाहती थी। चार महीने चर्चा बंद पड़ी थी।

भोपाल के जवाहर चौक में आयोजित हुअ 'किसान महा चौपाल'

बता दें, भोपाल के जवाहर चौक पर आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम के लिए व्यापक तैयारियां की गई थी। ​कांग्रेस पदाधिकारी गांवों का दौरा कर किसानों को यह समझा रहे हैं कि कैसे अमेरिका के साथ हुआ व्यापार समझौता उनके और देश के हितों के खिलाफ है।

मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी, विधानसभा में विपक्ष के नेता उमंग सिंघर और पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण यादव ने अन्य पार्टी नेताओं के साथ मिलकर विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वीडियो जारी कर किसानों और आम जनता से 'महा चौपाल' में भाग लेने की अपील की है। आयोजन स्थल पर दो बड़े डोम लगाए गए हैं और एक विशाल मंच तैयार किया गया है, जिस पर करीब 250 नेता और पदाधिकारी बैठेंगे। आयोजकों का दावा है कि राज्यभर से लगभग 50 हजार किसान, युवा और पार्टी कार्यकर्ता इस महा चौपाल में शामिल होंगे।

रैली में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जयराम रमेश, पवन खेड़ा, कांग्रेस के मध्य प्रदेश प्रभारी हरीश चौधरी, मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी, मध्य प्रदेश विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार, कांग्रेस विधायक, राज्यसभा सांसद, राजनीतिक मामलों की समिति के सदस्य और मध्य प्रदेश के सभी 71 कांग्रेस जिलाध्यक्ष मौजूद रहेंगे।

Created On :   24 Feb 2026 6:00 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story