Pawan Hans Helicopter: अंडमान में हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग, टेकऑफ के बाद आई तकनीकी खराबी, 7 लोगों का क्या हुआ?

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में मंगलवार (24 फरवरी) को बड़ी दुर्घटना होने से टल गई। पवन हिंस के हेलीकॉप्टर में उड़ान भरते ही तकनीकी खराबी आ गई जिसके चलते पायलट को समुद्र में इमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ी। राहत की बात यह है कि हेलीकॉप्टर में मौजूद सभी 7 लोग सुरक्षित हैं। किसी भी यात्री या क्रू मेंबर के जख्मी होने की खबर सामने नहीं आई है।
यह भी पढ़े -बालमुकुंद आचार्य के लाउडस्पीकर वाले बयान पर मचा बवाल, हमेशा नफरती बोल... कांग्रेस और AIMIM पार्टी के विधायकों ने लिया आड़े हाथों
कहां जा रहा था हेलीकॉप्टर?
पवन हिंस हेलीकॉप्टर पोर्ट ब्लेयर से मायाबंदर जा रहा था लेकिन बीच में ही गड़बड़ी आ गई। न्यूज रिपोर्ट्स के मुताबिक, घटना सुबह लगभग 9:30 बजे की बताई जा रही है।
यह भी पढ़े -हवाई अड्डों से लेकर संसद तक बीजेपी के निर्माण कार्यों पर अखिलेश यादव ने उठाया सवाल, योगी सरकार पर भड़के अखिलेश यादव
झारखंड में बड़ी दुर्घटना
झारखंड के चतरा में सोमवार देर रात बड़ा हादसा हुआ। रांची से एक एयर एंबुलेंस ने दिल्ली जाने के लिए उड़ान भरी। कुछ ही देर बाद देखते ही देखते विमान अचानक रडार से बाहर हो गया और चतरा के जंगलों में हादसे का शिकार हो गया। नागरिक विमानन महानिदेशालय (DGCA) ने विमान क्रैश होने की पुष्टि कर दी है। गांव वालों की ओर से हादसे की सूचना मिलते ही चतरा जिला प्रशासन और स्थानीय पुलिस की टीमें दुर्घटनास्थल पर पहुंची। विमान में सवार सभी 7 लोगों की मौत की खबर है। मृतकों में 1 मरीज, 1 डॉक्टर, 1 पैरामेडिक, 2 अटेंडेंट, 1 पायलट और 1 को-पायलट शामिल हैं। चतरा सदर हॉस्पिटल में मृतकों के शव रखे गए थे।
Created On :   24 Feb 2026 1:09 PM IST













