दिल्लीवासियों के लिए खुशखबरी!: होली के मौके पर रेखा गुप्ता सरकार का बड़ा फैसला, फ्री में मिलेगा LPG सिलेंडर, बैंक अकाउंट में आएंगे इतने रुपये

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश में होली के मौके पर दिल्ली की रेखा गुप्ता सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। दरअसल, दिल्लीवासियों के लिए रेखा गुप्ता सरकार फ्री सिलेंडर योजना की शुरुआत करने जा रही है। इस योजना के तहत DBT के जरिए लाभार्थियों के खातों में सीधे पैसे ट्रांसफर किए जाएंगे। दिल्ली में सभी राशन कार्ड धारकों को मुफ्त में सिलेंडर मिलेगा। इसके अलावा दिल्ली में राशन कार्ड धारकों को दीवाली के मौके पर भी मुफ्त में गैस सिलेंडर दिया जाएगा।
होली के मौके पर फ्री सिलेंडर देगी रेखा गुप्ता सरकार
इस संबंध में दिल्ली मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से 5 फरवरी को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट के जरिए जानकारी साझा की गई। उन्होंने कहा, "मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के नेतृत्व में दिल्ली सरकार ने दिल्लीवासियों से किया गया एक और वादा पूरा किया है। अब से प्रतिवर्ष होली और दीवाली पर सभी राशन कार्ड धारकों को मुफ्त गैस सिलेंडर दिया जाएगा। इसी वर्ष होली से प्रारंभ होने वाली इस योजना के तहत DBT के माध्यम से लाभार्थियों के खातों में सीधे राशि ट्रांसफर की जाएगी।"
बता दें, देश में 4 मार्च को होली का त्योहार मनाया जाएगा। इससे पहले दिल्लीवासियों को मुफ्त में सिलेंडर मिल जाएगा। वहीं, दीवाली पर मिलने वाला मुफ्त सिलेंडर 8 नवंबर 2026 के आसपास मिलेगा।
- जिनके पास दिल्ली सरकार की तरफ से जारी वैलिड राशन कार्ड होगा
- लाभार्थी के पास एक्टिव बैंक अकाउंट होना चाहिए जो DBT से लिंक हो
- राशन कार्ड सिस्टम से तहत पंजीकृत होना चाहिए
यह भी पढ़े -सुप्रीम कोर्ट ने केरल सरकार को दी बड़ी राहत, 'नवा केरल सर्वेक्षण' पर हाईकोर्ट की रोक हटाई
योजना पर 242 करोड़ रुपये खर्च करेगी दिल्ली सरकार
दिल्ली सरकार की इस योजना पर करीब 242.77 करोड़ रुपये खर्च होंगे। 3 फरवरी 2026 दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता ने कहा था, "एक वादा हमने अपने संकल्प पत्र में किया था। कैबिनेट की बैठक में इस योजना को हमने पास किया। हमने इसके लिए 242 करोड़ का फंड दिया है। इस होली के त्योहार पर हम राशन कार्ड धारक सभी परिवारों को एक-एक सिलेंडर की वैल्यू यानी 853 रुपये उनके खाते में ट्रांसफर करेंगे। जो पीएनजी इस्तेमाल कर रहे हैं उनके खाते में भी 853 रुपये ट्रांसफर करेंगे।"
Created On :   24 Feb 2026 6:32 PM IST












