AI Summit Protest: कांग्रेस यूथ कार्यकर्ताओं को दिल्ली पुलिस हिमाचल गई पकड़ने, रास्ते में जवानों को रोका

डिजिटल डेस्क, शिमला। दिल्ली के भारत मंडपम में एआई इम्पैक्ट समिट के दौरान कांग्रेस युथ कार्यकर्ताओं ने 'शर्टलेस प्रोटेस्ट' विरोध प्रदर्शन किया था। इस मामले में दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल की कार्रवाई तेज हो गई है। स्पेशल सेल ने हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले से तीन और कांग्रेस कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया है। इसके साथ ही इस मामले में कुल गिरफ्तारियां बढ़कर 11 हो गई हैं।
इन कार्यकर्ताओं को पुलिस ने पकड़ा
पुलिस के अनुसार, हिरासत में लिए गए सौरभ, सिद्धार्थ और अरबाज नाम बताए गए हैं। इन्हें स्पेशल सेल ने शिमला जिले के रोहड़ू सबडिविजन के एक होटल से पकड़ा। इसके बाद तीनों को स्थानीय कोर्ट में भी पेश किया गया, जहां से पुलिस को आगे की पूछताछ के लिए दिल्ली लाने के लिए ट्रांजिट रिमांड दे दी गई हैं। हालांकि उनको दिल्ली ले जाते समय रास्ते में नाटकीय घटना भी देखने को मिली थी।
हिमाचल पुलिस ने स्पेशल टीम को रोक
दिल्ली पुलिस तीनों कार्यकर्ताओं को राष्ट्रीय राजधानी ले जा रही थी, उस वक्त रास्ते में हिमाचल पुलिस ने स्पेशल टीम को रोक दिया था। दिल्ली पुलिस ने यह ऑपरेशन बिना स्थानीय पुलिस को बताए किया था। इस पर हिमाचल पुलिस ने कार्रवाई की और आरोवियों को ले जा रही गाड़ियों को रोक दिया। पुलिस ने दो गाड़ियों को शिमला में रोका, जबकि एक को सोलन जिले के धरमपुर के पास रोका गया था।
यह भी पढ़े -उदय भानु चिब की गिरफ्तारी पर मां ने उठाया सवाल, कहा- हमारे देश में विरोध-प्रदर्शन कब से साजिश बन गया?
सूत्रों ने दावा करते हुए कहा कि पुलिसकर्मियों समेत लगभग 15 से 20 लोगों को हिरासत में लिया गया। हालांकि, इस पूरे घटनाक्रम पर दिल्ली पुलिस की तरफ से तत्काल कोई भी आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।
क्या है मामला?
यह मामला 20 फरवरी का है। भारत मंडपम कांग्रेस यूथ ने 'शर्टलेस प्रोटेस्ट' किया था। यहां पर आयोजित हाई-प्रोफाइल इंटरनेशनल इवेंट में बड़ी संख्या में कई विशिष्ट लोग और डेलीगेट उपस्थित थे। इस घटना के बाद दिल्ली पुलिस ने सख्ती दिखाते हुए भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया और दंगे जैसे आरोप लगाए थे।
Created On :   26 Feb 2026 12:37 AM IST












