Bihar Politics: पीएम की मां के अपमान पर NDA कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन, बिहार बंद का दिखने लगा असर, सड़कों पर उतरीं महिलाएं

पीएम की मां के अपमान पर NDA कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन, बिहार बंद का दिखने लगा असर, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
  • बिहार बंद का एलान
  • रविशंकर प्रसाद- दिलीप जायसवाल ने लिया प्रदर्शन में हिस्सा
  • बोले- राहुल-तेजस्वी देश से मांगें माफी

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। बिहार में महागठबंधन के एक कार्यक्रम में प्रधानमंत्री मोदी की दिवंगत मां के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी को लेकर एनडीए के पांच घंटे के बिहार बंद किया है। इस दौरान भारतीय जनता पार्टी ने जम कर विरोध प्रदर्शन किया। महिला कार्यकर्ताओं को भी हाथों में बीजेपी का झंडा लिए सड़कों पर नारे लगाते हुए देखा जा सकता है। प्रदर्शन के चलते कई सड़कों पर यातायात की सेवाएं ठप हुईं। इस प्रदर्शन में बीजेपी सांसद रविशंकर प्रसाद और बिहार बीजेपी अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने भी हिस्सा लिया। दोनों नेताओं को बैनर लिए सड़क पर धरता देते हुए देखा गया।

रविशंकर प्रसाद ने लिया प्रदर्शन में हिस्सा

भाजपा सांसद रविशंकर प्रसाद ने कहा कि मां का सम्मान करना भारत की संस्कृति है। अगर हमारी पार्टी का कोई व्यक्ति इस तरह की भाषा का इस्तेमाल करता, तो हम सख्त कार्रवाई करते और माफी मांगते। बिहार की जनता राहुल गांधी और तेजस्वी यादव को करारा जवाब देगी।

यह भी पढ़े -PM मोदी के बयान पर नेताओं की प्रतिक्रियाएं आने लगी सामने, बांसुरी स्वराज ने कांग्रेस-आरजेडी को घेरा, जानें किसने क्या कहा?

'राहुल-तेजस्वी देश से मांगो माफी'

बिहार भाजपा अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने कहा कि कुछ दिन पहले, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) गठबंधन के मंच से प्रधानमंत्री मोदी की दिवंगत मां के बारे में अपशब्द कहे गए थे। आज, प्रधानमंत्री मोदी की दिवंगत मां के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी के खिलाफ एनडीए पांच घंटे का बिहार बंद कर रहा है। राहुल गांधी और तेजस्वी यादव को देश से माफी मांगनी चाहिए।

पीएम ने क्या कहा था?

पीएम नरेंद्र मोदी ने अपनी मां के अपमान पर प्रतिक्रिया दी थी। उन्होंने कहा था कि कुछ दिन पहले बिहार में जो हुआ, उसकी मैंने कल्पना भी नहीं की थी। बिहार में RJD-कांग्रेस के मंच से मेरी मां को भद्दी-भद्दी गालियां दी गईं। ये गालियां सिर्फ मेरी मां का अपमान नहीं हैं। ये देश की माताओं, बहनों और बेटियों का अपमान है। मैं जानता हूं कि ये देखकर और सुनकर आप सभी को कितना बुरा लगा होगा। मैं जानता हूं कि जो पीड़ा मेरे दिल में है, वो मेरे बिहार के लोगों को भी उतनी ही है, इसलिए आज जब इतनी बड़ी संख्या में बिहार की लाखों माताओं-बहनों के दर्शन हो रहे हैं, तो मैं आज आपके साथ अपना दुख साझा कर रहा हूं। ताकि आपकी माताओं-बहनों के आशीर्वाद से, मैं इसे सहन कर सकूं।

Created On :   4 Sept 2025 9:54 AM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story