जान बच गई अब जहान बचाना है- मुख्यमंत्री श्री चौहान मुख्यमंत्री ने नसरुल्लागंज के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया निरीक्षण

District Mineral Fund is not being used in Gadchiroli!
गड़चिरोली में जिला खनिज निधि का नहीं हो रहा कोई उपयाेग!
जान बच गई अब जहान बचाना है- मुख्यमंत्री श्री चौहान मुख्यमंत्री ने नसरुल्लागंज के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया निरीक्षण

डिजिटल डेस्क, सीहोर। प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान सोमवार को सीहोर जिले की नसरुल्लागंज तहसील के ग्राम नीलकंठ, अतरालिया, मंडी, सीलकंठ टिगाली, सातदेव के ग्रामों में पहुंचे। उन्होंने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण किया। सर्वप्रथम श्री चौहान मोटर बोट के द्वारा नीलकंठ के बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों में पहुंचे जहां उन्होंने ग्रामीणों को आश्वत किया कि अतिवर्षा से हुए नुकसान का आंकलन कर उन्हें जिला प्रशासन द्वारा हर संभव मदद उपलब्ध कराई जाएगी। इसी प्रकार अन्य ग्रामों में पहुंचकर उन्होंने बाढ़ पीड़ितों को कहा कि शासन-प्रशासन 24 घंटे उनके साथ है किसी भी परिस्थिति में घबराने की जरुरत नहीं है। अतिवृष्टि से जो भी नुकसान हुआ है उसके लिए जल्दी ही सवे्र कराकर उचित सहायता प्रदान की जाएगी। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन के प्रयासों से क्षेत्र में कोई भी जनहानि नहीं हुई है। इस मुश्किल समय का सभी को हिम्मत से सामना करना है। जनजीवन सामान्य करने के लिए निरतंतर प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने यह भी बताया कि बाढ़ की स्थिति का जाएजा दो दिवस पूर्व भी वे हेलीकाप्टर के माध्यम से ले चुके हैं। गत दिवस शाहगंज में रेस्क्यू अभियान चला कर बाढ़ में फंसे लोगों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया है। इस मौके पर संभाग आयुक्त श्री कवीन्द्र कियावत, आईजी, कलेक्टर श्री अजय गुप्ता, पुलिस अधीक्षक श्री शशीन्द्र चाहान, क्षेत्रीय सांसद श्री रमाकांत भार्गव, श्री गुरुप्रसाद शर्मा, श्री रवि मालवीय सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी उपस्थित थे।

Created On :   1 Sep 2020 9:03 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story