आत्मनिर्भर म.प्र. के रोड मैप लक्ष्यों की प्राप्ति के लिये 9 अंतर्विभागीय मंत्री समूहों का गठन

District Mineral Fund is not being used in Gadchiroli!
गड़चिरोली में जिला खनिज निधि का नहीं हो रहा कोई उपयाेग!
आत्मनिर्भर म.प्र. के रोड मैप लक्ष्यों की प्राप्ति के लिये 9 अंतर्विभागीय मंत्री समूहों का गठन

डिजिटल डेस्क, आगर-मालवा। राज्य शासन ने आत्मनिर्भर मध्यप्रदेश के रोडमैप के अन्तर्गत निर्धारित लक्ष्यों की प्राप्ति और संबंधित विभागों के मध्य परस्पर समन्वय एवं सहभागिता सुनिश्चित करने के लिये 9 अंतर्विभागीय मंत्री समूहों का गठन‍किया है। इन समूहों की माह में एक बैठक आवश्यक रूप से होगी। समूहों की बैठकों में आवश्यकतानुसार विषय-विशेषज्ञों को आमंत्रित किया जा सकेगा। प्रत्येक समूह में संबंधित विभाग के अपर मुख्य सचिव/प्रमुख सचिव समन्वयक होंगे। महिला सशक्तिकरण एवं बाल कल्याण-समूह महिला सशक्तिकरण एवं बाल कल्याण समूह में गृह, जेल, संसदीय कार्य, विधि एवं विधायी कार्य मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा, खेल एवं युवा कल्याण, तकनीकी शिक्षा एवं कौशल विकास एवं रोजगार मंत्री श्रीमती यशोधरा राजे सिंधिया, आदिम-जाति एवं अनुसूचित-जाति कल्याण मंत्री सुश्री मीना सिह मांडवे, लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. प्रभुराम चौधरी, पर्यटन, संस्कृति, आध्यात्म मंत्री सुश्री उषा ठाकुर, स्कूल शिक्षा राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार), सामान्य प्रशासन राज्य मंत्री श्री इंदर सिंह परमार तथा लोक निर्माण राज्य मंत्री श्री सुरेश धाकड़ सदस्य मनोनीत किये गये हैं। महिला एवं बाल विकास विभाग इस समूह का नोडल विभाग होगा। गरीब कल्याण - समूह गरीब कल्याण समूह में खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री श्री बिसाहूलाल सिंह, नगरीय विकास एवं आवास मंत्री श्री भूपेन्द्र सिंह, पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री डॉ. महेन्द्र सिंह सिसौदिया, पशुपालन, सामाजिक न्याय एवं नि:शक्तजन कल्याण मंत्री श्री प्रेमसिंह पटेल, नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा, पर्यावरण मंत्री श्री हरदीप सिंह डंग, पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण(स्वतंत्र प्रभार) विमुक्त घुमक्कड़ एवं अर्द्ध घुमक्कड़ जनजाति कल्याण (स्वतंत्र प्रभार), पंचायत एवं ग्रामीण विकास राज्यमंत्री श्री रामखेलावन पटेल एवं नगरीय विकास एवं आवास राज्यमंत्री श्री ओ.पी.एस.भदौरिया सदस्य नामांकित किये गये हैं। खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग इस समूह का नोडल विभाग होगा। लोक स्वास्थ्य - समूह लोक स्वास्थ्य समूह में खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री श्री बिसाहूलाल सिंह, किसान कल्याण तथा कृषि विकास मंत्री श्री कमल पटेल, चिकित्सा शिक्षा, भोपाल गैस त्रासदी राहत एवं पुनर्वास मंत्री श्री विश्वास सांरग, लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. प्रभुराम चौधरी, आयुष (स्वतंत्र प्रभार), जल संसाधन राज्यमंत्री श्री रामकिशोर (नानो) कांवरे, लोक स्वास्थ्य एवं यांत्रिकी राज्यमंत्री श्री बृजेन्द्र सिंह यादव, लोक निर्माण राज्यमंत्री श्री सुरेश धाकड़ सदस्य नामांकित किये गये हैं। लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग इस समूह का नोडल विभाग होगा। सुशासन - समूह सुशासन समूह में गृह, जेल, संसदीय कार्य, विधि एवं विधायी कार्य मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा, वाणिज्यिक कर, वित्त, योजना एवं आर्थिक सांख्यिकी श्री जगदीश देवड़ा, खनिज साधन, श्रम मंत्री श्री बृजेन्द्र प्रताप सिंह, सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री श्री ओमप्रकाश सकलेचा, सहकारिता, लोक सेवा प्रबंधन मंत्री श्री अरविंद भदौरिया, सामान्य प्रशासन, स्कूल शिक्षा (स्वतंत्र प्रभार) राज्यमंत्री श्री इंदरसिंह परमार सदस्य नामांकित किये गये है। सामान्य प्रशासन विभाग इस समूह का नोडल विभाग होगा। शिक्षा - समूह शिक्षा समूह में वन मंत्री श्री विजय शाह, खेल एवं युवा कल्याण, तकनीकी शिक्षा एवं कौशल विकास एवं रोजगार मंत्री श्रीमती यशोधरा राजे सिंधिया, आदिम-जाति एवं अनुसूचित-जाति कल्याण मंत्री सुश्री मीना सिह मांडवे, चिकित्सा शिक्षा, भोपाल गैस त्रासदी राहत एवं पुनर्वास मंत्री श्री विश्वास सांरग, उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. मोहन यादव, स्कूल शिक्षा (स्वतंत्र प्रभार), सामान्य प्रशासन राज्यमंत्री श्री इंदरसिंह परमार, पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण (स्वतंत्र प्रभार), विमुक्त घुमक्कड़ एवं अर्द्ध घुमक्कड़ जनजाति कल्याण (स्वतंत्र प्रभार), पंचायत एवं ग्रामीण विकास राज्यमंत्री श्री रामखेलावन पटेल सदस्य नामांकित किये गये है।

Created On :   23 Jan 2021 8:51 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story