बंदर के शिकार को लेकर बाघ और तेंदुए के बीच वर्चस्व की लड़ाई, तेंदुए की मौत

Supremacy fight between tiger and leopard over monkey hunting, leopard dies
बंदर के शिकार को लेकर बाघ और तेंदुए के बीच वर्चस्व की लड़ाई, तेंदुए की मौत
बंदर के शिकार को लेकर बाघ और तेंदुए के बीच वर्चस्व की लड़ाई, तेंदुए की मौत

डिजिटल डेस्क सीधी। बंदर की शिकार को लेकर बाघ और तेंदुए के बीच वर्चस्व की लड़ाई में तेंदुआ जिंदगी से हार गया। तेंदुए की मौत हो गई। मामला संजय टाइगर रिजर्व के दुबरी रेंज के पेडऱा बीट की है। तेंदुए के शव के पास बंदर का भी शव मिला है।  तेंदुए को पीएम के बाद दफना दिया गया है। शव 2 दिन पुराना बताया जा रहा हैं।
बताया गया है कि संजय टाइगर रिजर्व के दुबरी रेंज अंतर्गत पेडरा बीट में करीब 2 दिन पहले बाघ और तेंदुआ के बीच बंदर के शिकार को लेकर वर्चस्व की लड़ाई हुई है इस लड़ाई में तेंदुआ जिंदगी से हार गया जिससे उसकी मौत हो गई है। जानकारों की माने तो  यह वर्चस्व की लड़ाई करीब आधे घंटे तक चलने की बात कहीं जा रही है। घटना की जानकारी दो दिन बाद बीट के बीट गार्ड को हुई जानकारी लगते ही दुबरी रेंज के रेंजर वीरभद्र सिंह मौके पर पहुंचे जहां पंचनामा तैयार किया गया। जांच के बाद पता चला कि बाघ और तेंदुए के बीच वर्चस्व की लड़ाई हुई है जिससे तेंदुए की मौत हो गई है।
इस संबंध में वीरभद्र सिंह रेंजर दुबरी रेंज ने बताया कि बाघ और तेंदुए के बीच बंदर के शिकार को लेकर वर्चस्व की लड़ाई में तेंदुए की मौत हो गई है।
 

Created On :   15 Jan 2020 9:29 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story