महाराष्ट्र में 41 हजार गर्भवती महिलाओं को लगाया स्वाइन फ्लू का टीका

Swine flu vaccine given to 41 thousand pregnant women in state
महाराष्ट्र में 41 हजार गर्भवती महिलाओं को लगाया स्वाइन फ्लू का टीका
महाराष्ट्र में 41 हजार गर्भवती महिलाओं को लगाया स्वाइन फ्लू का टीका

डिजिटल डेस्क, मुंबई। प्रदेश में बीते पांच महीनों में 41 हजार गर्भवती महिलाओं को स्वाइन फ्लू प्रतिबंधक टीका मुफ्त में लगाया गया है। इसके अलावा मधुमेह और उच्च रक्तचाप से ग्रस्त 9 हजार और स्वास्थ्य कर्मचारी को मिला करके कुल 54 हजार व्यक्तियों को टीका दिया गया है। शुक्रवार को प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री दीपक सावंत ने यह जानकारी दी। सावंत ने बताया कि राज्य में फिलहाल 31 मरीज स्वाइन फ्लू से बाधित हैं। एक भी मरीज वेंटिलेटर पर नहीं हैं। करीब हर दिन 8 हजार से अधिक मरीजों की जांच की जाती है।

सावंत ने बताया कि पुणे विभाग में 25 हजार गर्भवती महिलाओं को टीका लगाया है। जबकि नागपुर में 4 हजार, औरंगाबाद में 3 हजार 500, कोल्हापुर में 2 हजार और मुंबई में 12 हजार गर्भवती महिलाओं को स्वाइन फ्लू का टीका दिया गया है। सावंत ने बताया कि मार्च से मई महीने के बीच स्वाइन फ्लू मरीजों की संख्या ज्यादा पाई जाती है। इसके मद्देनजर स्वास्थ्य विभाग ने विशेष मुहिम चलाई है। सावंत ने बताया कि पिछले साल इस मुहिम के तहत 42 हजार व्यक्तियों को टीका दिया गया था।

Created On :   11 May 2018 2:05 PM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story