धान के परिवहन में गड़बड़ी पर कलेक्टर ने फोन पर ली जानकारी

By - Bhaskar Hindi |25 Jan 2023 5:29 PM IST
शहडोल धान के परिवहन में गड़बड़ी पर कलेक्टर ने फोन पर ली जानकारी
समर्थन मूल्य पर धान खरीदी के बाद परिवहन में लापरवाही पर कलेक्टर ने सोमवार को संबंधित विभागों को सख्त निर्देश दिए। परिवहनकर्ता से स्वयं ही फोन पर बात की और परिवहन में तेजी लाने के निर्देश दिए। उल्लेखनीय है कि धान खरीदी के बाद परिवहन से लेकर शार्टेज के नाम पर गफलत को लेकर दैनिक भास्कर में प्रमुखता से खबर प्रकाशित हुई थी। इस बीच धान शार्टेज में समितियों की मनमानी पर सहकारिता विभाग के एआर अभय सिंह को कलेक्टर वंदना वैद्य ने फटकार लगाई। कलेक्टर ने कहा कि समितियां गड़बड़ी कर रहे हैं तो कार्रवाई क्यों नहीं हो रही है। कलेक्टर ने एआर को निर्देश दिए कि लापरवाही बरतने वाले समितियों पर जल्द ठोस कार्रवाई करें। धान खरीदी में गड़बड़ी की जांच के लिए कलेक्टर ने समिति गठित कर जांच के निर्देश दिए हैं।
Created On :   25 Jan 2023 5:29 PM IST
Next Story