पुल से नदी में गिरी महिला - मौत,- पति के साथ बाइक से मायके जा रही थी 

The woman fell into the river from the bridge - death, - was riding her bike with her husband
पुल से नदी में गिरी महिला - मौत,- पति के साथ बाइक से मायके जा रही थी 
पुल से नदी में गिरी महिला - मौत,- पति के साथ बाइक से मायके जा रही थी 

डिजिटल डेस्कसीधी। जिले के बहरी थानान्तर्गत गोपद पुल से नदी में  गिरी एक महिला घायल हो गई जिसे उपचार के लिये जिला अस्पताल ले जाया गया जहां उसकी मौत हो गई है। मृतक महिला पति के साथ बाइक में सवार होकर अपने मायके चितरंगी जा रही थी। घटना आज बंधवार के सुबह 9 बजे की है। 
पुल पर गिर गया था थैला
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार रामवती यादव पति रमेश यादव उम्र 18 वर्ष निवासी रोदों पोखरा आज बुधवार की सुबह 9 बजे पति के साथ मोटरसायकल क्र. एमपी 53 एमसी 2750 में सवार होकर अपने मायके शेरवा चितरंगी जा रही थी। बताया गया है कि बाइक सवार पति-पत्नी जब गोपद पुल पर पहुंचे तो बाइक से झोला गिर गया जिस पर पति ने बाइक रोंक दी और झोला लेने के लिये उसकी पत्नी बाइक से उतरकर पीछे गई जहां झोला लेने के बाद जैसे ही बाइक की तरफ जाने लगी उसी दौरान  सिंगरौली की तरफ से एक बस आ गई। बस के आते ही महिला घबरा गई और सीधे पुल के नीचे जा गिरी। नदी में पानी होने के कारण वह करीब तीन किमी दूर बह गई। पति द्वारा हल्ला गुहार करने पर कुछ  ग्रामीण व राहगीर मौके पर पहुंच गये। घटना की जानकारी बहरी थाना को दी गई। सूचना पाकर 100 डायल पुलिस सहित तहसीलदार बहरी लवलेश मिश्रा पहुंच गये। लोगों की मदद से महिला को किसी तरह नदी से निकाला गया। बताया गया है कि नदी से निकालने के बाद महिला की सासें चल रही थी जिससे 100 डायल वाहन से उसे तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जहां भर्ती कर उपचार शुरू किया गया तभी उसकी मौत हो गई। मृतक महिला का विवाह 5 माह पूर्व मार्च में हुआ था।
 

Created On :   25 Sep 2019 2:05 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story