महिला के साथ छेड़खानी कर दी जान से मारने की धमकी

Threatened to kill woman and molesting
महिला के साथ छेड़खानी कर दी जान से मारने की धमकी
नांदूरा महिला के साथ छेड़खानी कर दी जान से मारने की धमकी

डिजिटल डेस्क, नांदूरा। तहसील के ग्राम वाडी के उपसरपंच खेत में जा रही महिला के साथ छेड़खानी कर उसे जान से मारने की धमकी देने की घटना घटी। इस मामले में शिकारयत के आधार पर 21 अप्रैल को नांदूरा पुलिस ने उपसरपंच के खिलाफ विविध धाराओं के तहत अपराध दर्ज किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार नांदूरा पुलिस थाने के अंतर्गत वाडी की 40 वर्षीय महिला ने 14 अप्रैल को पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई कि वह 1 अप्रैल को सुबह साढे छह बजे काम करने के लिए खेत में जा रही थी। इस बीच गांव के उपसरपंच श्रीकृष्ण रामधन गव्हाले (31) ने गलत इरादे से महिला का पीछा कर खेत तक आया तथा वहां से चला गया। उसके बाद दो तीन बार गांव के किराना दुकान पर जाते समय श्रीकृष्ण गव्हाले ने उस महिला को रास्ते पर रोका था। 10 अप्रैल को उस महिला को घर में अकेली देख उसने घर में प्रवेश कर उसके साथ छेड़खानी की। ऐसी शिकायत पर पुलिस ने उसके खिलाफ भादंसं की धारा 354 ,354,अ 354 ड 341 ,452 ,504, 506 के तहत अपराध दर्ज किया।  विशेष यह कि पीड़ित महिला 21 अप्रैल को बयान दर्ज करने के लिए न्यायालय में जाने पर आरोपी गव्हाले ने महिला के पति एवं बच्चों को जान से मारने की धमकी दी। मामले में आगे की जंाच नांदूरा पुलिस कर रही है।

Created On :   27 April 2022 12:27 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story