दुपहिया हादसे में युवक की मौत

Youth dies in two wheeler accident
दुपहिया हादसे में युवक की मौत
नांदूरा दुपहिया हादसे में युवक की मौत

डिजिटल डेस्क, नांदूरा. दुपहिया हादसे में एक युवक की मौत होने की घटना ६ नवम्बर को निमगांव तहसील नांदूरा में घटी। प्राप्त जानकारी के अनुसार, निमगांव निवासी गौरव श्रावण घुले (२६) यह युवक ६ नवम्बर की रात साढ़े आठ बजे दौरान निमगांव से नांदूरा की ओर जा रहा था। इस बीच जलगांव जामोद मार्ग निमगांव मोड़ समीप सोनार के चाय ठेले समीप अचानक कुत्ता बीच में आने से दुपहिया सवार नीचे गिर पड़ा। जिसमें उसके सिर में गंभीर चोट लगने से उसे प्राथमिक आरोग्य केंद्र नांदूरा यहां दाखिल किया गया। लेकिन डाक्टर ने जांच कर उसे मृत घोषित किया, ऐसी शिकायत वसंत श्रीकृष्ण इंगले(३८) निवासी निमगांव ने नांदूरा पुलिस थाने में दर्ज कराई। उक्त शिकायत पर से पुलिस ने १७४ तहत मर्ग दाखिल किया हैं। मृतक गौरव यह जलगांव जामोद पुलिस थाने के सेवानिवृत्त पुलिस उपनिरीक्षक श्रावण मरुजी घुले का छोटा बेटा था। मृतक गौरव यह बीई की शिक्षा हासिल की थी। वह पुणा में टीसीएस कंपनी में कार्यरत था। विगत कुछ दिनों से उसका वर्क फ्रॉम होम शुरू था। जिस कारण वह निमगांव यहां रहता था।  नांदूरा शहर में हादसाग्रस्त मरीजों के लिए निजी डाक्टरों व्दारा समय पर वैद्यकीय सेवा न मिलने की खेद सभी सुज्ञ नागरिक व्यक्त कर रहे हैं।

Created On :   9 Nov 2022 1:11 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story