आज 16 की रिपोर्ट पॉजीटिव प्राप्त हुई 19 व्यक्ति स्वस्थ होने के उपरांत डिस्चार्ज किए गए, वर्तमान में कुल एक्टिव/पॉजीटिव की संख्या 116 है

District Mineral Fund is not being used in Gadchiroli!
गड़चिरोली में जिला खनिज निधि का नहीं हो रहा कोई उपयाेग!
आज 16 की रिपोर्ट पॉजीटिव प्राप्त हुई 19 व्यक्ति स्वस्थ होने के उपरांत डिस्चार्ज किए गए, वर्तमान में कुल एक्टिव/पॉजीटिव की संख्या 116 है

डिजिटल डेस्क,सीहोर। सीहोर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकार डॉक्टर सुधीर कुमार डेहरिया ने बताया कि आज 16 व्यक्तियों की कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजीटिव प्राप्त हुई है। पॉजीटिव व्यक्तियों में सीहोर के 8 व्यक्तियों की कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजीटिव प्राप्त हुई है। जिसमें सुभाष नगर से 3 व्यक्ति,पलटन एरिया से 2, वर्कशॉप मंडी से 1, तथा बड़ी ग्वालटोली से 2 व्यक्तियों की रिपोर्ट पॉजीटिव प्राप्त हुई है। श्यामपुर विकासखण्ड अंतर्गत चांदबड़ तथा गुडभेला से 1-1 व्यक्ति, बुदनी के बकतरा से 1, इछावर स्थानीय से 2, आष्टा के सांई कालोनी, भंवरा तथा आष्टा के वार्ड नंबर 17 से 1-1 व्यक्ति की रिपोर्ट पॉजीटिव आई है। अब तक 6 पॉजीटिव व्यक्तियों की उपचार के दौरान मृत्यु हुई है जिसमें 1 की मृत्यु इंदौर में तथा 5 की मृत्यु भोपाल में उपचार के दौरान हुई है। मृतकों में 2 महिलाएं तथा 4 पुरूष शामिल है। जिले में कुल एक्टिव/ पॉजीटिव व्यक्तियों की संख्या 120 है। आज 19 व्यक्तियों को स्वस्थ होने के उपरांत डिस्चार्ज किया गया है जिले में कोरोना को जीतकर स्वस्थ होकर घर लौटे व्यक्तियों की कुल संख्या 80 हो गई है। आज डिस्चार्ज किए गए 19 व्यक्तियों में 15 कोविड केयर सेंटर से तथा 4 व्यक्ति भोपाल से स्वस्थ होने के उपरांत डिस्चार्ज किए गए है। डिस्चार्ज किए गए व्यक्तियों में आष्टा के 4, नसरूल्लागंज से 8, सीहोर शहरी क्षेत्र से 3 तथा बुदनी से 1 एवं इछावर क्षेत्र के 3 व्यक्ति शामिल है। जिले एक्टिव कंटेनमेंट एरिया की संख्या 51 है। आष्टा और नसरूल्लागंज विकासखण्ड के 1-1 कंटेनमेंट एरिया को कंटेनमेंट जोन से मुक्त किया गया है। आज 99 व्यक्तियों के सैम्पल कोरोना जांच हेतु लिए गए है। जिसमें से सीहोर कंटेनमेंट एरिया से 26, नसरूल्लगंज के 02, आष्टा विकासखण्ड के 36, बुदनी के 14, श्यामपुर विकासखण्ड के 21 सैम्पल शामिल है। आज पॉजीटिव जीटिव मिले नए सभी कंटेनमेंट जोन सहित बुदनी विकासखण्ड के बकतरा, सीहोर के पलटन एरिया, स्टेशन रोड सीहोर के गुलाबविहार, सुभाष नगर, गुलजारी का बगीचा, स्वदेशनगर, दीवानबाग कंटेनमेंट एरिया में स्वास्थ्य दलों द्वारा सघन सर्वे किया गया है। वहीं सीहोर के वर्कशाप रोड मंडी कंटेनमेंट एरिया में आज 40 घरों का सघन सर्वे कर 196 व्यक्तियों का स्वास्थ्य फॉलोअप लिया गया वहीं बफर जोन में 22 घरों का सघन सर्वे कर 120 व्यक्तियों के स्वास्थ्य का फॉलोअप लिया गया वहीं ग्वालटोली कंटेनमेंट एरिया में 13 घरों का सघन सर्वे कर 77 व्यक्तियों के स्वास्थ्य की विस्तृत जानकारी प्राप्त की गई। सघन स्वास्थ्य सर्वे के लिए प्रत्येक कंटेनमेंट जोन में एक से दो दल लगाए गए है। पाजीटिव मिले सभी व्यक्तियों के करीबी संपर्क वाले व्यक्तियों की सूची तैयार कर कोरोना जांच के लिए उनकी पहचान की जा रही है। आज कंटेनमेंट एरिया सीहोर शहरी क्षेत्र के भोपाल नाका, चाणक्यपुरी, दांगी कालोनी, दुर्गा कॉलोनी (गंज), आष्टा के किला मोहल्ला में स्वास्थ्य सर्वे दलों द्वारा सघन स्वास्थ्य सर्वे किया गया। वहीं ग्राम मानाखेडी,सेवदा,कोठरी में कंटेनमेंट जोन में सघन स्वास्थ्य सर्वे कर स्वास्थ्य फॉलोअप लिया गया। पाजीटिव व्यक्ति के करीबी संपर्क वाले व्यक्तियों की पहचान कर सूची तैयार की जा रही है। इधर नसरूल्लगांज के वार्ड नंबर 7 एवं 8, इछावर के मुकातीपुरा, जैन मंदिर एरिया, वार्ड नंबर 6, आष्टा के बजरंग कालोनी में स्वास्थ्य दलों द्वारा सघन सर्वे चल रहा है। सीहोर कस्बा के दीवान बाग मे बनाए गए कंटेनमेंट एरिया में 40 घरों का स्वास्थ्य सर्वे कर 212 व्यक्तियों के स्वास्थ्य का फॉलोअप लिया गया। वहीं बफर जोन में 48 घरों का सर्वे कर 227 व्यक्तियों के स्वास्थ्य का फॉलोअप लिया गया। वहीं सीहोर के वार्ड नंबर 14 करोली वाली माता मंदिर एरिया में 2 स्वास्थ्य दलों द्वारा 51 घरों का सर्वे कर 279 व्यक्तियों का स्वास्थ्य फॉलोअप लिया गया वहीं बफर जोन में 118 घरों का स्वास्थ्य सर्वे कर 477 व्यक्तियो के स्वास्थ्य का फॉलोअप लिया गया। सीहोर मंडी क्षेत्र के वार्ड नंबर 23 कंटेनमेंट एरिया में आज 17 घरों का सर्वे कर 113 व्यक्तियों के स्वास्थ का फॉलोअप लिया गया वहीं बफर एरिया में 48 घरों का सर्वे कर 303 व्यक्तियों के स्वास्थ्य का फॉलोअप लिया गया। इछावर षहरी क्षेत्र के कंटेमेंट एरिया वार्ड नंबर 6 में आज दो सर्वे दलों द्वारा 25 घरों का सर्वे कर 103 व्यक्तियों के स्वास्थ्य की जानकारी प्राप्त की गई वही श्यामपुर विकासखण्ड के अहमपुर कंटेनमेंट एरिया में 84 घरों का स्वास्थ्य सर्वे कर 359 व्यक्तियों का स्वास्थ्य फॉलोअप लिया गया है। जिले में कुल कोराना पॉजीटिव व्यक्तियों की संख्या 202 है जिसमें से 6 की मृत्यु हो चुकी है 80 स्वस्थ्होकर डिस्चार्ज हो गए है तथा वर्तमान में 116 पॉजीटिव है।

Created On :   27 July 2020 10:57 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story