आज 5 की रिपोर्ट पॉजीटिव प्राप्त हुई 4 व्यक्ति स्वस्थ होने के उपरांत डिस्चार्ज किए गए

District Mineral Fund is not being used in Gadchiroli!
गड़चिरोली में जिला खनिज निधि का नहीं हो रहा कोई उपयाेग!
आज 5 की रिपोर्ट पॉजीटिव प्राप्त हुई 4 व्यक्ति स्वस्थ होने के उपरांत डिस्चार्ज किए गए

डिजिटल डेस्क, सीहोर। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ सुधीर कुमार डेहरिया ने बताया कि आज 5 व्यक्तियों की कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजीटिव प्राप्त हुई है। पॉजीटिव व्यक्तियों में सीहोर की दुर्गा कालोनी की 1 महिला एवं 1 बच्ची, गुलाब विहार कालोनी की 1 महिला, दीवान बाग सीहोर का 1 पुरूष तथा इछावर के वार्ड नंबर 5 का 1 पुरूष शामिल है। जिले में कुल एक्टिव/ पॉजीटिव व्यक्तियों की संख्या 72 है। आज स्वस्थ होने के उपरांत 4 व्यक्तियों को कोविड केयर सेंटर सीहोर से डिस्चार्ज किया गया है। जिले में कोरोना पॉजीटिव से स्वस्थ होने के उपरांत अब तक कुल डिस्चार्ज किए गए व्यक्तियों की संख्या 40 हो गई है। आज 5 एरिया को कंटेनमेंट जोन से मुक्त किया गया है जिसमें सीहोर का संजय नगर, आष्टा का जैन मंदिर वार्ड एवं अलीपुर मेन रोड, इछावर का दिवड़िया नाका एवं श्यामपुर विकासखण्ड का करंजाखेडी शामिल है। जिले में कुल एक्टिव कंटेनमेंट जोन की संख्या वर्तमान में 33 है। अब तक 6 पॉजीटिव व्यक्तियों की उपचार के दौरान मृत्यु हुई है जिसमें 1 की मृत्यु इंदौर में तथा 5 की भोपाल में उपचार के दौरान हुई है। मृतकों में 2 महिलाएं तथा 4 पुरूष शामिल है। आज 328 व्यक्तियों के सैम्पल कोरोना जांच हेतु लिए गए है। जिसमें से नसरूल्लगंज के 55, इछावर के 52, सीहोर शहरी क्षेत्र कंटेनमेंट एरिया से 102 जिला चिकित्सालय फीवर फ्लू क्लीनिक आईसोलेषन से 7 सैम्पल, बुदनी 29, आष्टा के 63 एवं श्यामपुर विकासखण्ड के 20 सैम्पल शामिल है। आज जिला चिकित्सालय स्थित ट्रूनेट मशीन पर 9 सैम्पल लगाएं जाएंगे। उन्होंने बताया कि सीहोर के गुलाबविहार, दीवानबाग कंटेनमेंट एरिया में स्वास्थ्य दलों द्वारा सघन सर्वे प्रारंभ कर दिया गया है वहीं सीहोर के वर्कशाप रोड मंडी कंटेनमेंट एरिया में आज 40 घरों का सघन सर्वे कर 196 व्यक्तियों का स्वास्थ्य फॉलोअप लिया गया वहीं बफर जोन में 22 घरों का सघन सर्वे कर 120 व्यक्तियों के स्वास्थ्य का फॉलोअप लिया गया वहीं ग्वालटोली कंटेनमेंट एरिया में 13 घरों का सघन सर्वे कर 77 व्यक्तियों के स्वास्थ्य की विस्तृत जानकारी प्राप्त की गई। सघन स्वास्थ्य सर्वे के लिए प्रत्येक कंटेनमेंट जोन में एक से दो दल लगाए गए है। पाॅजीटिव मिले सभी व्यक्तियों के करीबी संपर्क वाले व्यक्तियों की सूची तैयार कर कोरोना जांच के लिए उनकी पहचान की जा रही है। आज कंटेनमेंट एरिया सीहोर शहरी क्षेत्र के भोपाल नाका, चाणक्यपुरी, दांगी कालोनी, दुर्गा कालोनी (गंज), आष्टा के किला मोहल्ला में स्वास्थ्य सर्वे दलों द्वारा सघन स्वास्थ्य सर्वे किया गया। वहीं ग्राम मानाखेडी में कंटेनमेंट जोन में सघन स्वास्थ्य सर्वे कर स्वास्थ्य फॉलोअप लिया गया। पाजीटिव व्यक्ति के करीबी संपर्क वाले व्यक्तियों की पहचान कर सूची तैयार की जा रही है। इधर नसरूल्लगांज के वार्ड नंबर 7 एवं 8, इछावर के मुकातीपुरा, जैन मंदिर एरिया, वार्ड नंबर 6, आष्टा के बजरंग कालोनी में स्वास्थ्य दलों द्वारा सघन सर्वे चल रहा है। सीहोर कस्बा के दीवान बाग मे बनाए गए कंटेनमेंट एरिया में 40 घरों का स्वास्थ्य सर्वे कर 212 व्यक्तियों के स्वास्थ्य का फॉलोअप लिया गया। वहीं बफर जोन में 48 घरों का सर्वे कर 227 व्यक्तियों के स्वास्थ्य का फॉलोअप लिया गया। वहीं सीहोर के वार्ड नंबर 14 करोली वाली माता मंदिर एरिया में 2 स्वास्थ्य दलों द्वारा 51 घरों का सर्वे कर 279 व्यक्तियों का स्वास्थ्य फॉलोअप लिया गया वहीं बफर जोन में 118 घरों का स्वास्थ्य सर्वे कर 477 व्यक्तियो के स्वास्थ्य का फॉलोअप लिया गया। सीहोर मंडी क्षेत्र के वार्ड नंबर 23 कंटेनमेंट एरिया में आज 17 घरों का सर्वे कर 113 व्यक्तियों के स्वास्थ का फॉलोअप लिया गया वहीं बफर एरिया में 48 घरों का सर्वे कर 303 व्यक्तियों के स्वास्थ्य का फॉलोअप लिया गया। इछावर षहरी क्षेत्र के कंटेमेंट एरिया वार्ड नंबर 6 में आज दो सर्वे दलों द्वारा 25 घरों का सर्वे कर 103 व्यक्तियों के स्वास्थ्य की जानकारी प्राप्त की गई वही श्यामपुर विकासखण्ड के अहमपुर कंटेनमेंट एरिया में 84 घरों का स्वास्थ्य सर्वे कर 359 व्यक्तियों का स्वास्थ्य फॉलोअप लिया गया है। जिले में कुल कोराना पॉजीटिव व्यक्तियों की संख्या 118 है जिसमें से 6 की मृत्यु हो चुकी है 40 स्वस्थ्होकर डिस्चार्ज हो गए है तथा वर्तमान में 72 पॉजीटिव व्यक्तियों का उपचार चल रहा है। जिले से अब तक कुल 2778 सेम्पल जांच के लिए भेजे गए थे जिनमें से 2132 सेंपलों की रिपोर्ट अब तक निगेटिव प्राप्त हुई है। अभी तक हास्पिटल आईसोलेशन में भर्ती मरीजों की कुल संख्या 14 है। 499 सैंपलों की रिपोर्ट आना शेष है। पैथालॉजी द्वारा कोरोना वायरस सेंपल की रिजेक्ट संख्या कुल 29 है। वहीं विदेश से आए यात्री जो गृह जिला या निवासरत जि%E

Created On :   22 July 2020 8:58 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story